विराट कोहली से छिनी अब वनडे की कप्तानी,रोहित शर्मा बने टी-20 और वनडे के नए कप्तान

मुंबई 09 दिसंबर : अब रोहित शर्मा को विराट कोहली की जगह वनडे टीम का कप्तान नियुक्त कर दिया गया है। कुछ समय पहले ही रोहित शर्मा को टी-20 का कप्तान बनाया गया था।जिसपर अब मुहर लग चुकी है। रोहित शर्मा टी-20 और वनडे के नए कप्तान होंगे।

वहीं टेस्ट मैच में भी उन्हें बड़ी जिम्मेदारी मिली है। अंजिक्य रहाणे को उपकप्तानी से हटाकर रोहित शर्मा को टेस्ट टीम का उपकप्तान बना दिया गया है। विराट कोहली टेस्ट टीम के कप्तान बने रहेंगे।

विराट कोहली वनडे क्रिकेट में भारत के सबसे सफल कप्तानों में से एक हैं। विराट कोहली की कप्तानी में टीम इंडिया ने 95 वनडे मुकाबले खेले जिसमें भारत ने 65 मुकाबलों में जीत दर्ज की वहीं 27 मुकाबले में टीम को हार का सामना करना पड़ा। इस दौरान टीम इंडिया का विन पर्सेंटेज 70.43 का रहा।

विराट कप्तानी में भले ही टीम इंडिया ने आईसीसी का कोई खिताब ना जीता हो लेकिन, फिर भी उनकी कप्तानी में टीम इंडिया ने वनडे क्रिकेट में बेहद शानदार प्रदर्शन किया है। विराट की कप्तानी में टीम इंडिया ने 2017 चैंपियस ट्रॉफी का फाइनल और 2019 विश्वकप का फाइनल मुकाबला खेला था।

Share this content:

Khelbihar

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Recent Posts

बेतिया के सुमन कुमार यादव ने राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता में जीता कांस्य पदक, बिहार का बढ़ाया मान

आगरा (उत्तर प्रदेश), 18-19 नवंबर 2026। पश्चिमी चंपारण जिले के बेतिया निवासी होनहार पहलवान सुमन…

5 hours ago

देवघर जिला A डिवीज़न क्रिकेट : दीपक की नाबाद 184 रनों की विस्फोटक पारी से चैंपियंस इलेवन विजयी।

देवघर:  जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में खेले जा रहे ए डिवीजन क्रिकेट टूर्नामेंट के…

7 hours ago

ओम प्रकाश के शानदार प्रदर्शन से पटना प्रमंडल अंडर-17 टीम फाइनल में।

पटना। राज्य स्तरीय विद्यालय बालक अंडर-17 क्रिकेट प्रतियोगिता में पाटलिपुत्र प्रमंडल (पटना डिवीजन) की टीम…

8 hours ago