विराट को वनडे कप्तानी छोड़ने के लिए बोर्ड ने दिया था 48 घंटो का समय,इसके बाद छीन ली गई कप्तानी

मुंबई 09 दिसंबर: विराट कोहली ने भारतीय क्रिकेट टीम की वनडे कप्तानी छोड़ी नही है बल्कि बोर्ड ने जबरदस्ती कप्तानी छीन कर रोहित शर्मा को वनडे का कप्तान बनाया है .विराट के वनडे कप्तानी से जाने की खबर बोर्ड के एक संक्षिप्त ट्वीट के साथ सामने आई थी जिसके बाद रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है की बोर्ड ने विराट को कप्तानी से हटाया है .

रोहित शर्मा को विराट कोहली की जगह वनडे टीम का कप्तान नियुक्त कर दिया गया है। पिछले बार के विपरीत, जब कोहली ने खुद सार्वजनिक रूप से आकर अपने टी-20 कप्तानी के छोड़ने के फैसले के बारे में सबको बताया था लेकिन, इस बार ऐसा कुछ नहीं हुआ।

विराट के वनडे कप्तानी से जाने की खबर बोर्ड के एक संक्षिप्त ट्वीट के साथ सामने आई थी। जिसके अनुसार चयनकर्ताओं ने विराट की जगह रोहित शर्मा को वनडे कप्तान बनाने का फैसला किया। घंटों बाद, कुछ रिपोर्ट सामने आईं जिसमें ऐसा दावा किया जा रहा है कि बीसीसीआई ने कोहली को स्वेच्छा से पद छोड़ने का विकल्प दिया था, लेकिन उन्होंने ऐसा नहीं ना करने का फैसला किया।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार बोर्ड ने विराट कोहली से कहा था कि वो खुद ऐलान करें की वो कप्तानी छोड़ रहे हैं। इसके लिए बोर्ड ने विराट को 48 घंटे का समय दिया था लेकिन विराट कप्तानी छोड़ने के बिल्कुल भी मूड में नहीं थे। ऐसे में बोर्ड और चेतन शर्मा के नेतृत्व वाले पैनल को एकतरफा निर्णय लेने के लिए मजबूर होना पड़ा।

Share this content:

Khelbihar

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Recent Posts

बेतिया के सुमन कुमार यादव ने राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता में जीता कांस्य पदक, बिहार का बढ़ाया मान

आगरा (उत्तर प्रदेश), 18-19 नवंबर 2026। पश्चिमी चंपारण जिले के बेतिया निवासी होनहार पहलवान सुमन…

5 hours ago

देवघर जिला A डिवीज़न क्रिकेट : दीपक की नाबाद 184 रनों की विस्फोटक पारी से चैंपियंस इलेवन विजयी।

देवघर:  जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में खेले जा रहे ए डिवीजन क्रिकेट टूर्नामेंट के…

7 hours ago

ओम प्रकाश के शानदार प्रदर्शन से पटना प्रमंडल अंडर-17 टीम फाइनल में।

पटना। राज्य स्तरीय विद्यालय बालक अंडर-17 क्रिकेट प्रतियोगिता में पाटलिपुत्र प्रमंडल (पटना डिवीजन) की टीम…

8 hours ago