विकास कप पर एसपीसीए हार्डिंग पार्क और पटना सुपर क्वीन का कब्जा।

पटना 1 मार्च : बिहार के मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार के 70 वें जन्मदिवस पर मनाए जा रहे विकास दिवस के उपलक्ष में आयोजित “प्रथम विकास दिवस टी -20 चैंपियन ट्रॉफी” पर एसपीसीए हार्डिंग पार्क पुरुष वर्ग और पटना सुपर क्वीन महिला वर्ग ने अलग-अलग मुकाबलों में जीत दर्ज कर कब्जा जमाया।

विकास पुरुष नीतीश कुमार जी के 70 वें जन्मदिवस को विकास दिवस के रूप में मनाते हुए जदयू के वरिय छात्र नेता कृष्णा पटेल ने सरदार पटेल क्रिकेट एकेडमी के तत्वाधान में राजधानी के ऊर्जा स्टेडियम में प्रथम विकास दिवस टी -20 चैंपियन ट्रॉफी का आयोजन कर महिला वर्ग और पुरुष वर्ग के बीच खेल के माध्यम से विकास दिवस मनाया। आज सुबह पुरुष वर्ग में एसपीसीए हार्डिंग पार्क और एसपीसीए एसडीबी के बीच मुकाबला खेला गया।

जिसमें एसपीसीए हार्डिंग पार्क ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवरों में सलामी बल्लेबाज प्रभात कुमार के 58 गेंदों में 41 रन कि साहसिक पारी के सहारे 6 विकेट खोकर 103 रन बनाए और जीत के लिए एसपीसीए एसडीवी के सामने 104 रनों का लक्ष्य रखा।

जबकि अभिषेक कुमार ने 13 रन और विकास कृष्णा ने नाबाद 11 रनों का योगदान दिया।एसपीसीए एसडीवी की ओर से गेंदबाजी कर रहे सौरभ ने 4 ओवरों में किफायती गेंदबाजी करते हुए 12 रन देकर सर्वाधिक 3 विकेट झटके जबकि सुयश, मनीष यादव और अमित को एक-एक सफलता हाथ लगी।

जवाब में एसपीसीए एसडीबी 16 ओवरों में 73 रन पर सिमट गई। जबकि एक छोर पर डंटकर बल्लेबाजी कर रहे नवोदित बल्लेबाज सुयश का किसी बल्लेबाजों ने साथ नहीं दिया और एकमात्र बल्लेबाज सुयश ने 16 रनों की नाबाद पारी खेली जबकि सुयश के अलावे तुषार कांत 16 रन बनाकर दहाई का आंकड़ा छूने वाले एकमात्र बल्लेबाज रहे बाकी अन्य बल्लेबाज एसपीसीए हार्डिंग पार्क के गेंदबाजों के सामने घुटने टेकते नजर आए और दहाई तक आंकड़ा नहीं छू सका।

एसपीसीए हार्डिंग पार्क के बाएं हाथ के गेंदबाज पंकज कुमार , रजनीश, राहुल, कप्तान विशाल अंश सिन्हा ने आपस में दो-दो विकेट बांटते हुए एसपीसीए एसडीबी की कमर तोड़ दी और 103 रनों का लक्ष्य को पहाड़ सा साबित करते हुए 30 रनों से इस मैच को अपने नाम कर विकास कप पर अपना कब्जा जमाया।

एसपीसीए हार्डिंग पार्क की ओर से उम्दा प्रदर्शन कर 41 रन की उपयोगी पारी खेलने वाले बल्लेबाज प्रभात कुमार को प्लेयर ऑफ द मैच से नवाजा गया।

वहीं आज महिला वर्ग का दूसरा मुकाबला पटना सुपर क्वीन और मगध क्वीन चैलेंजर के बीच खेला गया। जिसमें मगध क्वीन चैलेंजर ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए। निर्धारित 20 ओवरों में योशिता सिंह के 24 रन, इशिका रंजन के 14 रन, अनु कुमारी के नाबाद 17 रन और सेजल के नाबाद 7 रनों की उपयोगी पारी के सहारे 5 विकेट खोकर 103 रनों का स्कोर खड़ा किया और पटना सुपर क्वीन के सामने जीत के लिए 104 रनों का लक्ष्य रखा।

जवाब में लक्ष्य का पीछा करने उतरी पटना सुपर क्वीन ने चोटिल खिलाड़ी कप्तान कोमल कुमारी के साहसिक 28 रनों की उपयोगी पारी और रिमझिम कुमारी के 20 गेंदों पर खेली गई नाबाद 18 रनों की संघर्षरत प्रयास व दूसरे छोर पर प्रिया राज ने अच्छा साथ देते हुए इस रोमांचक मुकाबला को आखिरी ओवर में 4 विकेट से जीत दर्ज कर विकास कप पर अपना कब्जा जमाया।

इससे पूर्व प्रथम विकास दिवस टी-20 चैंपियन ट्रॉफी का विधिवत उद्घघाटन गुब्बारा उड़ाते हुए जदयू के वरीय नेता छोटू सिंह, राजीव रंजन पटेल, भाजपा कीड़ा प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक सतीश कुमार राजू, मैच रेफरी वरीय क्रिकेटर सौरव चक्रवर्ती, पप्पू सिंह, सुबोध यादव, बीसीए महाप्रबंधक धर्मवीर पटवर्धन, मो. शहजादा कुरैशी आदि ने किया।

जबकि विजेता और उपविजेता टीम के सभी खिलाड़ियों को जदयू के प्रदेश प्रवक्ता राजीव रंजन प्रसाद, जदयू के वरीय नेता छोटू सिंह, राजीव रंजन पटेल, भाजपा क्रीडा प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक सतीश कुमार राजू, पप्पू सिंह, सुबोध यादव, प्रगति मेड – जी के निदेशक सचिंद्र कुमार, सौरव चक्रवर्ती, छात्र नेता अजीत पटेल, मो. शहजादा कुरैशी , आयोजन अध्यक्ष कृष्णा पटेल ने संयुक्त रुप से मेडल और ट्रॉफी प्रदान कर खिलाड़ियों को पुरस्कृत कर सम्मानित किया और सभी अतिथियों ने अपने-अपने संबोधन में विजेता और उपविजेता टीम के खिलाड़ियों को हौसला अफजाई करते हुए उनके उज्जवल भविष्य का कामना किया साथ ही साथ इस प्रकार का आयोजन निरंतर कर खिलाड़ियों को उचित प्लेटफार्म प्रदान करने का आश्वासन दिया।

Share this content:

Khelbihar

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Recent Posts

बेतिया के सुमन कुमार यादव ने राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता में जीता कांस्य पदक, बिहार का बढ़ाया मान

आगरा (उत्तर प्रदेश), 18-19 नवंबर 2026। पश्चिमी चंपारण जिले के बेतिया निवासी होनहार पहलवान सुमन…

11 hours ago

देवघर जिला A डिवीज़न क्रिकेट : दीपक की नाबाद 184 रनों की विस्फोटक पारी से चैंपियंस इलेवन विजयी।

देवघर:  जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में खेले जा रहे ए डिवीजन क्रिकेट टूर्नामेंट के…

12 hours ago

ओम प्रकाश के शानदार प्रदर्शन से पटना प्रमंडल अंडर-17 टीम फाइनल में।

पटना। राज्य स्तरीय विद्यालय बालक अंडर-17 क्रिकेट प्रतियोगिता में पाटलिपुत्र प्रमंडल (पटना डिवीजन) की टीम…

13 hours ago