पटना 1 मार्च: सोमवार को संध्या -04 बजे पत्रकार कैन्टीन , बिहार श्रमजीवी पत्रकार यूनियन , (,आयकर गोलम्बर आर्ट कॉलेज के पीछे ) बेली रोड , पटना ( बिहार ) गट्का एशोसिएशन ऑफ बिहार संस्था का गठन हुआ , जिनके अध्यक्ष श्री जगजीवन सिंह एवं सचिव भोला कुमार थापा के उपस्थिति में संस्था का विस्तार हुआ । संस्था में नवयुवक सदस्य एवं पदाधिकारीगण उपस्थित थे।
गटका एक तलवार बाजी की तरह लकड़ी के दण्डे से खेले जाने वाला खेल है । यह खेल प्राचीन समय से पंजाबियों में प्रचलित है । भारत के कई राज्यों में यह खेल खेला जा रहा है । भारत सरकार के खेलो इण्डिया एवं स्कूली खेल में यह खेल सम्मिलित है एवं अब यह बिहार के सभी जिलों में खेला जायेगा ।गटका एसोसिएशन ऑफ बिहार के अध्यक्ष जगजीवन सिंह ने इसकी जानकारी दी ।
बैठक में उपस्थित लोगों में कुमार विशाल स्वरूप , नरेश चन्द्रा , विशाल कुमार , विजय लाल यादव , बिन्दु कुमार , कृष्णा बहादुर , शम्भु कुमार थापा , पारितोष परिमल , अमित रंजन , अजय कुमार , सौरभ कुमार , राहुल थापा , सौरभ कुमार , कुमार प्रियदर्शी आदि उपस्थित हुए ।
Share this content:
आगरा (उत्तर प्रदेश), 18-19 नवंबर 2026। पश्चिमी चंपारण जिले के बेतिया निवासी होनहार पहलवान सुमन…
देवघर: जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में खेले जा रहे ए डिवीजन क्रिकेट टूर्नामेंट के…
पटना, 19 नवंबर 2026 : महिला अंडर-23 टी20 ट्रॉफी एलीट में गुरुवार को खेले गए…
पटना, 19 नवंबर 2026: विजय मर्चेंट ट्रॉफी अंडर-16 एलीट मुकाबले के पहले दिन गुरुवार को…
पटना। राज्य स्तरीय विद्यालय बालक अंडर-17 क्रिकेट प्रतियोगिता में पाटलिपुत्र प्रमंडल (पटना डिवीजन) की टीम…
हाजीपुर: धुरंधर कप U-14 लीग मुकाबले में BIOC ने शानदार प्रदर्शन करते हुए Turf Arena…