पटना : बिहार राज्य बॉल बैडमिंटन संघ के तत्वावधान में एवं जहानाबाद जिला बॉल बैडमिंटन संघ के द्वारा राज्यस्तरीय आमंत्रण युगल बॉल बैडमिंटन प्रतियोगिता का आयोजन 2 अगस्त को कुम्हवा,जहानाबाद में किया जायेगा।
जिसमें पुरुष,महिला युगल व मिश्रित युगल के मैच खेले जायेंगे। इस बात की जानकारी देते हुए बिहार राज्य बॉल बैडमिंटन संघ के सचिव गौरी शंकर ने बताया कि प्रतियोगिता में सहभागिता हेतु दरभंगा,पूर्वी चम्पारण,सिवान,वैशाली,बेगूसराय,पटना एवं मेजबान जहानाबाद की युगल टीमों को आमंत्रित किया गया है।
प्रतियोगिता का आयोजन जहानाबाद जिला बॉल बैडमिंटन संघ के मुख्य संरक्षक प्रो.चंद्रभूषण शर्मा, अध्यक्ष गोपाल शरण सिंह,सचिव प्रो.विजेन्द्र कुमार,कोषाध्यक्ष सी.पी.सिंह के देखरेख में किया जायेगा।
एकदिवसीय राज्यस्तरीय आमंत्रण युगल प्रतियोगिता के विजेता व उपविजेता जोड़ी को आकर्षक पुरस्कार दिये जायेंगे।प्रतियोगिता के पर्यवेक्षक राज्य बॉल बैडमिंटन संघ के तकनीकी समिति के चेयरमैन दीपक सिंह कश्यप होंगे।
Share this content:
अररिया: जिला क्रिकेट संघ के प्रतिभावान क्रिकेटर अमन राज को बड़ी उपलब्धि हासिल हुई है।…
पटना : बिहार क्रिकेट संघ (BCA) ने पूर्व में बिहार का बीसीसीआई/राज्य स्तर पर प्रतिनिधित्व…
पटना : बिहार क्रिकेट संघ की पुरुष सीनियर चयन समिति ने घरेलू सत्र 2026-27 के…
अरवल। अरवल जिला क्रिकेट संघ (Arwal DCA) का आम चुनाव अपने निर्धारित कार्यकाल के अनुसार…
पटना। स्वतंत्रता दिवस के मौके पर सरदार पटेल स्पोर्ट्स फाउंडेशन के तत्वावधान में खेले गए…
पटना : प्रत्युश फाउंडेशन के तत्वाधान में स्थानीय सोनपुर के बाबू राम नारायण सिंह स्टेडियम…