बाबू राम नारायण सिंह क्रिकेट टूर्नामेंट मे त्रिशूल क्रिकेट व RCA वारियर एकेडमी विजयी

पटना : बाबू राम नारायण सिंह मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट अंडर 16 का आज का पहला मुकाबला त्रिशूल क्रिकेट क्लब सारन बनाम पटना सिटी अकैडमी के बीच खेला गया ।

पहले बैटिंग करने उतरी त्रिशूल क्रिकेट एकेडमी की टीम ने कुल 201/6 रन 20 ओवर में बनाएं। जिसमें आदित्य राज ने शानदार 93 रन सिर्फ 55 गेंदों में बनाएं वहीं त्रिशूल के जितेंद्र तीन विकेट और बिटू ने दो विकेट चटकाए।

जवाब में उतरी पटना सिटी दूसरी बालेबाजी करते हुए 137/10 19.2 ओवर में ऑल आउट हो गई । पटना सिटी अकैडमी के मंजीत कुमार ने 24 रन की पारी खेली।त्रिशूल क्रिकेट अकादमी 64 रन से जीत हासिल की वही आदित्य राज को मैन ऑफ द मैच चुना गया।

वही आज का दूसरा मैच सहवाग क्रिकेट एकेडमी गरखा और RCA वॉरियर के बीच खेला गया। जिसमे RCA वारियर ने सहवाग क्रिकेट एकेडमी गरखा को 67 रनो से हराया । पहले बैटिंग करने उतरी RCA की टीम 190/7 20 ओवर में बनाई ब्रजेश 63 रन ,वैभव 33 रन और अंशु ने 47 रनो की पारी खेली और जवाब में उतरी सहवाग क्रिकेट एकेडमी ने 123 रनो पे ऑल आउट हो गई हर्ष कश्यप ने 51 रन की पारी खेली वही RCA वॉरियर के ब्रजेश राज मैन ऑफ द मैच चुना गया

जिन्होंने शानदार 63 रन 36 गेंदों में बनाए और 2 विकेट लिए । इस मौके पर रंजन रॉय,आदित्य रंजन,अमन कुमार और आर्यन जी ने खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाया।

Share this content:

Khelbihar

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Recent Posts

बेतिया के सुमन कुमार यादव ने राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता में जीता कांस्य पदक, बिहार का बढ़ाया मान

आगरा (उत्तर प्रदेश), 18-19 नवंबर 2026। पश्चिमी चंपारण जिले के बेतिया निवासी होनहार पहलवान सुमन…

5 hours ago

देवघर जिला A डिवीज़न क्रिकेट : दीपक की नाबाद 184 रनों की विस्फोटक पारी से चैंपियंस इलेवन विजयी।

देवघर:  जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में खेले जा रहे ए डिवीजन क्रिकेट टूर्नामेंट के…

7 hours ago

ओम प्रकाश के शानदार प्रदर्शन से पटना प्रमंडल अंडर-17 टीम फाइनल में।

पटना। राज्य स्तरीय विद्यालय बालक अंडर-17 क्रिकेट प्रतियोगिता में पाटलिपुत्र प्रमंडल (पटना डिवीजन) की टीम…

8 hours ago