राज्य सब जूनियर बॉल बैडमिंटन मधुबनी में 19 नवंबर से

पटना 31 अक्टूबर: बिहार राज्य बॉल बैडमिंटन संघ के तत्वावधान में मधुबनी जिला बॉल बैडमिंटन संघ द्वारा 27वीं बिहार राज्य सब-जूनियर बॉल बैडमिंटन चैंपियनशिप ( बालक व बालिका ) का आयोजन 19 से 21 नवंबर तक मधुबनी में किया जायेगा।

जिसमें राज्य संघ से मान्यता प्राप्त जिलों के बालक व बालिका खिलाड़ियों को खेलने की अनुमति दी जायेगी। प्रतियोगिता में भाग लेने वाले खिलाड़ियों का जन्मतिथि 02.01.2006 के बाद होना अनिवार्य है।

इस बात की जानकारी देते हुए बिहार राज्य बॉल बैडमिंटन संघ के सचिव गौरी शंकर ने बताया कि चैंपियनशिप को सफल बनाने हेतु मधुबनी जिला बॉल बैडमिंटन संघ के सचिव संतोष कुमार शर्मा के देखरेख में तैयारी शुरू कर दी गयी है।

श्री शंकर ने यह भी बताया कि राज्य सब-जूनियर बॉल बैडमिंटन चैंपियनशिप के प्रदर्शन के आधार पर बिहार सब-जूनियर बॉल बैडमिंटन टीम (बालक व बालिका) का चयन किया जायेगा जो आगामी 8 से 12 जनवरी तक श्रीकाकुलम (आंध्रप्रदेश) में आयोजित होने वाली 40वीं सब-जूनियर राष्ट्रीय बॉल बैडमिंटन चैंपियनशिप में भाग लेंगी।

Share this content:

Khelbihar

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Recent Posts

बेतिया के सुमन कुमार यादव ने राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता में जीता कांस्य पदक, बिहार का बढ़ाया मान

आगरा (उत्तर प्रदेश), 18-19 नवंबर 2026। पश्चिमी चंपारण जिले के बेतिया निवासी होनहार पहलवान सुमन…

9 hours ago

देवघर जिला A डिवीज़न क्रिकेट : दीपक की नाबाद 184 रनों की विस्फोटक पारी से चैंपियंस इलेवन विजयी।

देवघर:  जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में खेले जा रहे ए डिवीजन क्रिकेट टूर्नामेंट के…

11 hours ago

ओम प्रकाश के शानदार प्रदर्शन से पटना प्रमंडल अंडर-17 टीम फाइनल में।

पटना। राज्य स्तरीय विद्यालय बालक अंडर-17 क्रिकेट प्रतियोगिता में पाटलिपुत्र प्रमंडल (पटना डिवीजन) की टीम…

12 hours ago