कराटे

बीसीए का कोई प्रेस कॉन्फ्रेंस नहीं अफवाहों से रहें दूर,संजीव मिश्र अब नही है BCA प्रवक्ता :- कृष्णा पटेल

पटना 31 अक्टूबर: बिहार क्रिकेट एसोसिएशन के मीडिया कमेटी के संयोजक कृष्णा पटेल ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर मीडिया को बताया कि बीसीए का कोई अधिकारी प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित नहीं की गई है।

उन्होंने आगे कहा है कि” कुछ लोग भ्रामक अफवाह फैलाकर मीडिया बंधुओं को दिग्भ्रमित कर बिहार क्रिकेट एसोसिएशन के नाम पर अपना चेहरा चमकाने के लिए प्रेस वार्ता का आयोजन करने से संबंधित आमंत्रण दे रहे हैं। जिसके पीछे घोर निजी स्वार्थ छिपा हुआ है।

संजीव कुमार मिश्र अब अध्यक्ष के मीडिया सलाहकर व बीसीए के प्रवक्ता नही है।

श्री पटेल ने कहा” जब मैंने बिहार क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष राकेश कुमार तिवारी जी से फोनी वार्ता की तो उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि संजीव कुमार मिश्रा का कार्यकाल समाप्त हो चुका है और वो अब ना मेरे मीडिया सलाहकार हैं और ना हीं बीसीए प्रवक्ता।

बीसीए अध्यक्ष ने आगे कहा कि जिस आमंत्रण पत्र पर इंफ्रास्ट्रक्चर कमिटी के संयोजक सुनील दत्त मिश्रा का जिक्र किया गया है उनका हस्ताक्षर पूरी तरह से फर्जी है जो खुद सुनील दत्त मिश्रा ने फोनी वार्ता कर इसका जिक्र मुझसे किया है।

कृष्णा पटेल ने आगे कहा कि संजीव कुमार मिश्रा को 10 अक्टूबर 2021 को हुई बीसीए एजीएम से संबंधित खबर को भ्रामक रूप देते हुए मीडिया के समक्ष समाचार प्रस्तुत करने और अपने अधिकार क्षेत्र से बाहर गैर जिम्मेदारना कार्य करते हुए मीडिया कमेटी के कार्यों में हस्तक्षेप करने के लिए कारण बताओ नोटिस जारी किया गया था।जिसका आज तक जवाब नहीं दिया।

गीता सनातन धर्म की एक पवित्र ग्रंथ है जिस पर सभी हिंदुत्व को इस पवित्र ग्रंथ पर पूरी आस्था और विश्वास है। वहीं आज कुछ लोग अपने नापाक इरादों के साथ गीता लेकर लोगों के बीच घूम रहे हैं और उसकी आड़ में अपने आपको पवित्र बताते फिर रहे हैं।

मैं एक बार पुनः सभी सम्मानित पत्रकार बंधुओं से विनम्र आग्रह करता हूं कि बीसीए और बिहार की छवि को धूमिल करने वाले लोगों से सावधान और सतर्क रहें जो बेवजह अपने निजी स्वार्थ के लिए मीडिया बंधुओं को भी दिग्भ्रमित कर रहे हो।

बीसीए से संबंधित किसी प्रकार की सूचना और खबर बीसीए मीडिया कमेटी की ओर से जारी की जाती है जो पूरी तरह से बीसीए की अधिकारिक सूचना होती है।

Share this content:

Khelbihar

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Recent Posts

BCA ने शुरु रणजी ट्रॉफी के लिए तैयारी,खिलाड़ियों के लिए कैंप कि हुई शुरुआत।

पटना : बिहार क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से सीनियर रणजी टीम की तैयारियों को लेकर…

2 days ago

24 अगस्त से इंडिपेंडेंस कप अंडर-13 क्रिकेट टूर्नामेंट का होगा आगाज

पटना। शहर के उभरते क्रिकेट खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का बड़ा मंच मिलने जा…

2 days ago

49 रुपये में छात्राएं देखेंगी यूपी टी-20 का रोमांचक मैच

कानपुर 21 अगस्त: ग्रीनपार्क स्टेडियम एक बार फिर क्रिकेट के रोमांच से सराबोर होने जा…

3 days ago

माननीय सर्वोच्च न्यायालय के आदेश का अक्षरशः पालन सुनिश्चित किया जाएगा: ज्ञानेश्वर गौतम (गवर्निंग काउंसिल के संयोजक, BCA)

पटना: बिहार क्रिकेट संघ (बीसीए) माननीय सर्वोच्च न्यायालय के आदेश का अक्षरशः पालन सुनिश्चित करेगा।…

3 days ago

अररिया के अमन राज का BCA के 57 खिलाड़ियों की शॉर्टलिस्ट में चयन ,

अररिया:  जिला क्रिकेट संघ के प्रतिभावान क्रिकेटर अमन राज को बड़ी उपलब्धि हासिल हुई है।…

5 days ago

Bihar Cricket Association ने चयन ट्रायल के लिए 22 खिलाड़ियों की लिस्ट जारी की

पटना : बिहार क्रिकेट संघ (BCA) ने पूर्व में बिहार का बीसीसीआई/राज्य स्तर पर प्रतिनिधित्व…

6 days ago