अंपायर और ग्राउंड्समैन धनबाद क्रिकेट संघ की रीढ़,100% फ़ीस बढ़ाई गई:- मनोज कुमार

धनबाद 31 अक्टूबर: धनबाद क्रिकेट संघ ने सत्र 2021-22 के लिए अंपायरों की फीस में सौ प्रतिशत तक बढ़ोतरी की है। रविवार को धनबाद क्‍लब में हुई प्रबंध समिति की बैठक में यह अहम निर्णय लिया गया।

इस अवसर पर डीसीए के अध्‍यक्ष मनोज कुमार ने कहा कि अंपायर और ग्राउंड्समैन हमारे एसोसिएशन की रीढ़ हैं। हमारे टूर्नामेंट के संचालन में इनकी अहम भूमिका रहती है। इसे ध्‍यान में रखते हुए यह एसोसिएशन पर आर्थिक बोझ पड़ने के बावजूद फीस बढ़ोतरी का निर्णय लिया गया है।

सुपर डिवीजन मैचों में स्‍टेट पैनल अंपायर के लिए 550 रुपये और नन स्‍टेट पैनल अंपायर के लिए 500 रुपये फीस तय किया गया है। सुपर डिवीजन छोड़ अन्‍य मैचों के लिए यह फीस क्रमश: 500 और 400 रुपये होंगे।इसके अलावा बैठक में और भी कई महत्‍वपूर्ण निर्णय लिए गए। मौजूदा सत्र के लिए
लगभग सात लाख रुपये के घाटे का बजट पास किया गया।

कहा गया कि इस घाटे को को स्पांसरशिप व डोनेशन के माध्‍यम से पूरा किए जाने का प्रयास किया जाएगा। सत्र में सबसे अधिक मैच में अंपायरिंग करने वाले अंपायर को एसए रहमान पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। बैठक में चयन समिति (पुरुष) के नामों की घोषणा की गई। इसमें शहबाज नदीम, संजीव गुप्ता, मनीष वर्धन, अभिषेक मोइत्रा और अमित मिश्रा होंगे।

महासचिव बिनय कुमार सिंह ने बताया कि अंडर 16 आयु वर्ग के लिए वीणा मेमोरियल अंतर स्‍कूल क्रिकेट टूर्नामेंट के अलावा और एक आयोजित करने का भी निर्णय लिया गया। इसमें कोई भी क्लब या कैम्प की टीमें भाग ले सकती हैं। इस टूर्नामेंट में भाग लेने के लिए रजिस्ट्रेशन 5 से 13 नवंबर तक किया जा सकेगा।

नियमित लीग और अन्य टूर्नामेंट जल्द शुरू करने का निर्णय लिया गया है। बैठक में सलाहकार समिति के सदस्‍य डा इश्तियाक अहमद, वरीय उपाध्‍यक्ष उत्‍तम विश्‍वास, उपाध्‍यक्ष शांतनु चौधरी, मनोज कुमार सिंह, रविजीत सिंह डांग, संजीव झा, कोषाध्‍यक्ष ललित जगनानी, सहायक कोषाध्‍यक्ष सुनील कुमार, संयुक्‍त सचिव बीएच खान के अलावा धर्मेंद्र कुमार, वेणुगोपाल, एसए रहमान, दिवेन तिवारी, डा राजशेखर सिंह, राजन सिन्‍हा, सुधीर पांडेय, संजीव राणा, रत्‍नेश कुमार सिंह और महेश चंद्र गोराई उपस्थित थे।

Share this content:

Khelbihar

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Recent Posts

बेतिया के सुमन कुमार यादव ने राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता में जीता कांस्य पदक, बिहार का बढ़ाया मान

आगरा (उत्तर प्रदेश), 18-19 नवंबर 2026। पश्चिमी चंपारण जिले के बेतिया निवासी होनहार पहलवान सुमन…

9 hours ago

देवघर जिला A डिवीज़न क्रिकेट : दीपक की नाबाद 184 रनों की विस्फोटक पारी से चैंपियंस इलेवन विजयी।

देवघर:  जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में खेले जा रहे ए डिवीजन क्रिकेट टूर्नामेंट के…

11 hours ago

ओम प्रकाश के शानदार प्रदर्शन से पटना प्रमंडल अंडर-17 टीम फाइनल में।

पटना। राज्य स्तरीय विद्यालय बालक अंडर-17 क्रिकेट प्रतियोगिता में पाटलिपुत्र प्रमंडल (पटना डिवीजन) की टीम…

12 hours ago