सन्नी मेमोरियल अंडर-14 क्रिकेट टूर्नामेंट का शानदार आगाज

पटना। राजधानी के मोइनुल हक स्टेडियम के बाहरी परिसर में चलने वाली क्रिकेट एकेडमी ऑफ बिहार के ग्राउंड पर मंगलवार को सन्नी मेमोरियल अंडर-14 क्रिकेट टूर्नामेंट का शानदार आगाज हुआ। पहले मुकाबले में क्रिकेट एकेडमी ऑफ बिहार (सीएबी) रेड ने एसएसआर को पांच विकेट से हराया।

टूर्नामेंट का उद्घाटन अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट कोच अधिकारी मदन मोहन प्रसाद ने किया। सबों का स्वागत आयोजन सचिव मुकेश कुमार ने किया। इस मौके पर कोच मनोज कुमार राजू और सरदार पटेल स्पोट्र्स फाउंडेशन के महासचिव संतोष तिवारी भी मौजूद थे।

उद्घाटन मुकाबले में टॉस सीएबी रेड ने जीता और पहले क्षेत्ररक्षण करने का फैसला किया। पहले बैटिंग करते हुए एसएसआर ने 22.3 ओवर में सभी विकेट खोकर 150 रन बनाये। जवाब में सीएबी रेड ने 17.5 ओवर में पांच विकेट पर 151 रन बना कर मैच अपने नाम कर लिया। विजेता टीम के प्रताप कुमार को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार मनोज कुमार राजू ने प्रदान किया।

संक्षिप्त स्कोर

एसएसआर : 22.3 ओवर में सभी विकेट खोकर 150 रन, अभिनव 40 रन, सुजल 22 रन, अमन 11 रन, विराट 10 रन, अतिरिक्त 40 रन, प्रताप 4/19, सोनू 2/17, आयुष 1/19,ईशान 1/10, रन आउट-2
सीएबी रेड : 17.5 ओवर में 5 विकेट पर 151 रन, प्रताप 66 रन, हर्ष 22 रन, छोटू 24 रन, अतिरिक्त 25 रन, अपूर्व 2/15, अमन 1/34, सुजल 2/41.

Share this content:

Khelbihar

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Recent Posts

बेतिया के सुमन कुमार यादव ने राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता में जीता कांस्य पदक, बिहार का बढ़ाया मान

आगरा (उत्तर प्रदेश), 18-19 नवंबर 2026। पश्चिमी चंपारण जिले के बेतिया निवासी होनहार पहलवान सुमन…

6 hours ago

देवघर जिला A डिवीज़न क्रिकेट : दीपक की नाबाद 184 रनों की विस्फोटक पारी से चैंपियंस इलेवन विजयी।

देवघर:  जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में खेले जा रहे ए डिवीजन क्रिकेट टूर्नामेंट के…

7 hours ago

ओम प्रकाश के शानदार प्रदर्शन से पटना प्रमंडल अंडर-17 टीम फाइनल में।

पटना। राज्य स्तरीय विद्यालय बालक अंडर-17 क्रिकेट प्रतियोगिता में पाटलिपुत्र प्रमंडल (पटना डिवीजन) की टीम…

8 hours ago