ललन बाबू मेमोरियल अंडर-15 स्कूली क्रिकेट टूर्नामेंट में लर्निंग स्कूल ऑफ क्रिकेट और एनकेएमएन हाईस्कूल जीता

पटना। लर्निंग स्कूल ऑफ क्रिकेट और एनकेएमएन हाईस्कूल ने ललन बाबू मेमोरियल अंडर-15 स्कूली क्रिकेट टूर्नामेंट में जीत हासिल की।

राजधानी पटना के संजय गांधी स्टेडियम में चल रहे इस टूर्नामेंट में मंगलवार को खेले गए मैच में एनकेएमएन हाईस्कूल ने लालमति देवी हाईस्कूल को सुपर ओवर में पराजित किया जबकि लर्निंग स्कूल ऑफ क्रिकेट ने क्रिकेट एकेडमी ऑफ बिहार को 28 रन से हराया।

क्रीड़ा भारती दक्षिण बिहार और ललन बाबू फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में खेले जा रहे इस टूर्नामेंट में मंगलवार को खेले गए पहले मैच में एनकेएमएन हाईस्कूल ने टॉस जीत कर पहले बैटिंग करते हुए 18.2 ओवर में सभी विकेट खोकर 127 रन बनाये। जवाब में लालमति देवी हाईस्कूल ने 24.5 ओवर में 127 रन बना लिये। परिणाम के लिए सुपर ओवर का सहारा लिया गया जिसमें एनकेएमएन हाईस्कूल ने जीत हासिल की। विजेता टीम के प्रिय रंजन को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया।

दूसरे मैच में क्रिकेट एकेडमी ऑफ बिहार ने टॉस जीता और पहले क्षेत्ररक्षण करने का फैसला किया। लर्निंग स्कूल ऑफ क्रिकेट ने टॉस जीत कर पहले बैटिंग करते हुए 19.2 ओवर में सभी विकेट खोकर 134 रन बनाये। जवाब में क्रिकेट एकेडमी ऑफ बिहार की टीम 19.5 ओवर में 106 रन पर ऑल आउट हो गई। विजेता टीम के प्रिंस को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया।

संक्षिप्त स्कोर

एनकेएमएन हाईस्कूल : 18.2 ओवर में 127 रन पर ऑल आउट प्रिय रंजन 45 रन, अभियुदय 16 रन, आरव झा 13 रन, अतिरिक्त 27 रन, मोहित झा 4/25, दीपक 2/13, आलोक मिश्रा 2/25,सोनू 1/5, तिलक 1/14

लालमति देवी हाईस्कूल : 24.5 ओवर में 127 रन पर ऑल आउट मोहित श्रीवास्तव 35 रन, आयुष 20 रन, सौभाग्य 13 रन, अतिरिक्त 29 रन, संचित 2/28, प्रिंस राज 2/41,अभियुदय 2/17,रन आउट-4

दूसरा मैच

लर्निंग स्कूल ऑफ क्रिकेट : 19.2 ओवर में 134 रन पर ऑल आउट अंकित 40 रन, करण 23 रन, अतिरिक्त 35 रन, सर्वजीत 4/13,अमन 2/34, सचिन 2/26, प्रिंस 1/7, आदित्य 1/11
क्रिकेट एकेडमी ऑफ बिहार : 19.5 ओवर में 106 रन पर ऑल आउट आदित्य ठाकुर 15 रन, आदित्य कुमार 13 रन, साहिल 12 रन, अतिरिक्त 35 रन, प्रिंस 4/11, पीयूष 3/13, करण 2/26, राम कृष्णा 1/30

कल का मैच

क्वार्टरफाइनल मैच
द अर्थ पब्लिक स्कूल बनाम गोल क्रिकेट एकेडमी
जगुआर क्रिकेट एकेडमी बनाम लर्निंग स्कूल ऑफ क्रिकेट

Share this content:

Khelbihar

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Recent Posts

बेतिया के सुमन कुमार यादव ने राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता में जीता कांस्य पदक, बिहार का बढ़ाया मान

आगरा (उत्तर प्रदेश), 18-19 नवंबर 2026। पश्चिमी चंपारण जिले के बेतिया निवासी होनहार पहलवान सुमन…

5 hours ago

देवघर जिला A डिवीज़न क्रिकेट : दीपक की नाबाद 184 रनों की विस्फोटक पारी से चैंपियंस इलेवन विजयी।

देवघर:  जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में खेले जा रहे ए डिवीजन क्रिकेट टूर्नामेंट के…

7 hours ago

ओम प्रकाश के शानदार प्रदर्शन से पटना प्रमंडल अंडर-17 टीम फाइनल में।

पटना। राज्य स्तरीय विद्यालय बालक अंडर-17 क्रिकेट प्रतियोगिता में पाटलिपुत्र प्रमंडल (पटना डिवीजन) की टीम…

8 hours ago