अररिया जिला सुपर लीग में मंदिर सीसी ने नरपतगंज सीसी को 30 रनों से हराया

अररिया 3 मार्च: 30 वां अररिया जिला क्रिकेट लीग चैंपियनशिप भागीरथी गंगा ट्रॉफी का आज पांचवा सुपर लीग मुकाबला नरपतगंज क्रिकेट क्लब, नरपतगंज और काली मंदिर क्रिकेट क्लब अररिया के बीच नेताजी सुभाष स्टेडियम में खेला गया।

निर्धारित 25-25 ओवर के इस मैच में टॉस काली मंदिर में जीता और पहले बल्लेबाजी करते हुए 25 ओवर में आठ विकेट के नुकसान पर 234 रन का स्कोर खड़ा किया अपनी टीम की ओर से खेलते हुए आशीष ने 55 अश्वनी ने 44 राज ने 21 कुश ने नाबाद 18 रन बनाएं। नरपतगंज की ओर से गेंदबाजी करते हुए अभिषेक मिश्रा ने 4 शेख शहजाद ने 2 ओमवीराजी ने 2 विकेट लिए।

जवाबी पारी खेलने उतरी नरपतगंज के बल्लेबाजों ने काफी संघर्ष किया परंतु 21.4 ओवर में 204 रन बनाकर ऑल आउट हो गई जिसमें जानवीर ने 59 अभिषेक मिश्रा ने 33 शेख शहजाद और ओम विराजी ने 23-23 रन बनाएं। काली मंदिर की ओर से गेंदबाजी करते हुए अंकित ने 2 अभिषेक और आशीष ने 1-1 विकेट लिए। मैच के अंपायर अशोक मिश्रा व निसार अहमद थे स्कोरिंग का कार्य अरशद ने किया।

आज के मैच के मुख्य अतिथि सन्मार्ग अखबार के प्रभारी रवि कुमार थे खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त करने के बाद उन्हें अररिया जिला क्रिकेट संघ के द्वारा मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर सत्येंद्रनाथ शरण गोपेश सिन्हा सचिव ओम प्रकाश जयसवाल चांद आजमी तनवीर आलम वकार अहमद जयप्रकाश जयसवाल अनामी शंकर प्रेम कुमार ग्राउंड्स मैन राजेश कुमार आदि मौजूद थे।

कल मैच फारबिसगंज क्रिकेट एकेडमी ए और जोगबनी क्रिकेट क्लब जोगबनी के बीच आखरी सुपर लीग का मुकाबला खेला जाएगा ।

Share this content:

Khelbihar

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Recent Posts

BCA ने शुरु रणजी ट्रॉफी के लिए तैयारी,खिलाड़ियों के लिए कैंप कि हुई शुरुआत।

पटना : बिहार क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से सीनियर रणजी टीम की तैयारियों को लेकर…

2 days ago

24 अगस्त से इंडिपेंडेंस कप अंडर-13 क्रिकेट टूर्नामेंट का होगा आगाज

पटना। शहर के उभरते क्रिकेट खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का बड़ा मंच मिलने जा…

2 days ago

49 रुपये में छात्राएं देखेंगी यूपी टी-20 का रोमांचक मैच

कानपुर 21 अगस्त: ग्रीनपार्क स्टेडियम एक बार फिर क्रिकेट के रोमांच से सराबोर होने जा…

2 days ago

माननीय सर्वोच्च न्यायालय के आदेश का अक्षरशः पालन सुनिश्चित किया जाएगा: ज्ञानेश्वर गौतम (गवर्निंग काउंसिल के संयोजक, BCA)

पटना: बिहार क्रिकेट संघ (बीसीए) माननीय सर्वोच्च न्यायालय के आदेश का अक्षरशः पालन सुनिश्चित करेगा।…

3 days ago

अररिया के अमन राज का BCA के 57 खिलाड़ियों की शॉर्टलिस्ट में चयन ,

अररिया:  जिला क्रिकेट संघ के प्रतिभावान क्रिकेटर अमन राज को बड़ी उपलब्धि हासिल हुई है।…

5 days ago

Bihar Cricket Association ने चयन ट्रायल के लिए 22 खिलाड़ियों की लिस्ट जारी की

पटना : बिहार क्रिकेट संघ (BCA) ने पूर्व में बिहार का बीसीसीआई/राज्य स्तर पर प्रतिनिधित्व…

5 days ago