पूर्णिया जिला जूनियर लीग के एकतरफा मुकाबले में हार्ड स्ट्रोक क्रिकेट क्लब विजयी

पूर्णिया 3 मार्च : स्थानीय डी एस ए मैदान मैं स्वर्गीय जय सिंह 41वा जिला क्रिकेट लीग का पहले मैच सब जूनियर डिवीज़न का रामनगर वाइट गोल्ड बनाम तेजेश्वनी शर्मा एकैडमी का मैच परीक्षा के कारण रद करना पड़ा।
आज का दूसरा मैच जूनियर डिवीज़न के हार्ड स्ट्रोक क्रिकेट क्लब बनाम पूर्णिया जिला क्रिकेट कोचिंग केम्प डी के बीच खेला गया ।

जिसमे हार्ड स्ट्रोक क्रिकेट क्लब ने टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया । हार्ड स्ट्रोक क्रिकेट ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 25 ओवर के मैच में 07 विकेट खो कर 175 रन बना ली । हार्ड स्ट्रोक क्रिकेट क्लब के तरफ से बल्लेबाजी मैं अमित ने 31 रन एवं ऋषव ने 26 रन, विशाल ने 25 रन बनाए । जबकि गेंदबाजी में पी डी सी सी सी ‘डी ‘की तरफ से रोहन ने 5 ओवर मैं 41 रन देकर 4 विकेट, तौफ़ीक़ ने 5 ओवर मैं 31 रन देकर 2 विकेट लिया ।

175 रन का लक्ष्य का पीछा करने उतरी पूर्णिया जिला क्रिकेट कोचिंग केम्प ‘डी ‘ने 14.4ओवर में  10 विकेट खो कर 86 रन ही बना सका । पूर्णिया जिला क्रिकेट कोचिंग केम्प डी के तरफ से बल्लेबाजी मैं कुमार राहुल ने 18 रन एवं नइम ने 28 रन बनाए । गेंदबाजी में हार्ड स्ट्रोक क्रिकेट के तरफ से पारस ने 3.4 ओवर मैं 08 रन देकर 05 विकेट, भोवेश 2 ओवर में  12 रन देकर 2 विकेट हासिल किया । हार्ड स्ट्रोक क्रिकेट क्लब इस मैच को 89 रन से जीत कर 2 अंक हासिल किया ।

प्लेयर ऑफ़ द मैच हार्ड स्ट्रोक क्रिकेट के गेंदबाज पारस बने।निर्णायक में सागर दास एवं ऋतू राज स्कोरर अबू बकर थे।कल सुबह 7 बजे से U-19 का ट्रायल होना है।दूसरा मैच – जूनियर डिवीज़न मेल्बोर्न रेड क्रिकेट क्लब बनाम सिटी क्रिकेट क्लब।

Share this content:

Khelbihar

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Recent Posts

बेतिया के सुमन कुमार यादव ने राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता में जीता कांस्य पदक, बिहार का बढ़ाया मान

आगरा (उत्तर प्रदेश), 18-19 नवंबर 2026। पश्चिमी चंपारण जिले के बेतिया निवासी होनहार पहलवान सुमन…

9 hours ago

देवघर जिला A डिवीज़न क्रिकेट : दीपक की नाबाद 184 रनों की विस्फोटक पारी से चैंपियंस इलेवन विजयी।

देवघर:  जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में खेले जा रहे ए डिवीजन क्रिकेट टूर्नामेंट के…

11 hours ago

ओम प्रकाश के शानदार प्रदर्शन से पटना प्रमंडल अंडर-17 टीम फाइनल में।

पटना। राज्य स्तरीय विद्यालय बालक अंडर-17 क्रिकेट प्रतियोगिता में पाटलिपुत्र प्रमंडल (पटना डिवीजन) की टीम…

12 hours ago