कटिहार 3 मार्च:स्वर्गीय रंजन यादव स्मृति कटिहार जिला क्रिकेट लीग डिवीजन-ए-सत्र 2020-21 में आज का मैच सन्नी क्रिकेट क्लब बनाम एलाइंस क्रिकेट अकादेमी के बिच खेला गया जिसमे टॉस सन्नी के कप्तान विक्रम प्रताप ने जीतकर पहले बल्लेबाज़ी करने का फैसला किया।
निर्धारित 40 ओवर में सन्नी ने 6 विकेट खोकर 265 रन बनाये उनके मुख्या स्कोरर अंकित सिंह ने 50 गेंदों में 70 रन कप्तान विक्रम प्रताप ने 65 और शुशील कुमार ने नाबाद 48 रन मात्र 25 गेंदों में बनाये!गेंदबाज़ी में एलाइंस के अंकित राज 48/3, देव कुमार वैभव राज और ऋतिक सिंह ने 1-1 विकेट लिए।
लक्ष्य का पीछा करते हुए एलाइंस ने आलम हक़ के 60 विवेक शर्मा के 34 देव कुमार के 33 जबकी ऋतिक सिंह के नाबाद 20 रनो की मदद से 40 ओवर में 8 विकेट खोकर 224 रन बनाये इस तरह सन्नी ने 41 रन से जीत दर्ज की !
सन्नी के तनुज आकाश ने 2-2 और मयंक विक्रम ने 1-1 सफलता अर्जित की। आज के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी का पुरस्कार सन्नी के कप्तान विक्रम प्रताप को दिया गया।
आज निर्णायक की भूमिका में अजित सिंह और सुमाभो घोष टॉमपी थे जबकी स्कोरिंग साहिल रज़ा ने की।
कल का मुकाबला लिबर्टी क्रिकेट क्लब बनाम डी.आर.एस.सी के बिच खेला जायेगा ये जानकारी जिला सचिव रितेश कुमार ने साझा की.
Share this content:
पटना : बिहार क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से सीनियर रणजी टीम की तैयारियों को लेकर…
पटना। शहर के उभरते क्रिकेट खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का बड़ा मंच मिलने जा…
कानपुर 21 अगस्त: ग्रीनपार्क स्टेडियम एक बार फिर क्रिकेट के रोमांच से सराबोर होने जा…
पटना: बिहार क्रिकेट संघ (बीसीए) माननीय सर्वोच्च न्यायालय के आदेश का अक्षरशः पालन सुनिश्चित करेगा।…
अररिया: जिला क्रिकेट संघ के प्रतिभावान क्रिकेटर अमन राज को बड़ी उपलब्धि हासिल हुई है।…
पटना : बिहार क्रिकेट संघ (BCA) ने पूर्व में बिहार का बीसीसीआई/राज्य स्तर पर प्रतिनिधित्व…