पूर्णिया 03 मार्च : स्थानीय गुलाब बाग में स्थित ग्रीन वैली ग्राउंड में पूर्णिया जिला क्रिकेट संघ द्वारा आयोजित स्वर्गीय जय सिंह मेमोरियल 41 वां जिला क्रिकेट लीग सीनियर डिवीज़न का 19 वा मैच जीत स्पोर्ट्स एकेडमी बनाम गलेक्सी स्पोर्ट्स क्लब के बीच खेला गया।
जीत स्पोर्ट्स क्लब ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। जीत स्पोर्ट्स क्लब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 35 ओवर के मैच में 07 विकेट खोकर 169 रन बनाए । जीत स्पोर्ट्स क्लब के बल्लेबाज संकित ने 31 रन, चिराग ने 35 रन बनाए। गलेक्सी स्पोर्ट्स क्लब के गेंदबाज कुंदन दत्ता ने 6 ओवर में 31 रन देकर 2 विकेट, मधुकर नंदी ने 7 ओवर मैं 32 रन देकर 02 विकेट एवं पप्पू कुमार ने 7 ओवर में 38 रन देकर 1 विकेट हासिल किए।
169 रनों का लक्ष्य का पीछा करने उतरी गलेक्सी स्पोर्ट्स क्लब की टीम 34 ओवर में अपने 10 विकेट खोकर 146 रन बना सका । गलेक्सी स्पोर्ट्स क्लब के बल्लेबाज हिमांशु शेखर ने 36 रन, जीतेन्द्र ने 25 रन ,पप्पू कुमार ने 25 रन बनाएं। जीत स्पोर्ट्स क्लब के तरफ से गेंदबाजी मैं वकल ने 7 ओवर मैं 29 रन देकर 04 विकेट, अरविन्द ने 6 ओवर मैं 38 रन देकर 02 विकेट एवं स्वेत ने 7 ओवर 16 रन देकर 02 विकेट लिया !जीत स्पोर्ट्स क्लब ने इस मैच 23 रन से जीत कर 2 अंक हासिल किए।
इस मैच के प्लेयर ऑफ द मैच जीत स्पोर्ट्स क्लब के गेंदबाज वकल को डिजायर एकैडमी के डायरेक्टर सुतम कुंडू के द्वारा दिया गया ।इस मैच के निर्णायक जिला पैनल एंपायर एस एस प्रसाद पिंटू एवं बी सी ए पैनल राघव ठाकुर एवं स्कोरर प्रीतम। कल का सीनियर डिवीज़न मैच सन साइन क्रिकेट क्लब बनाम शिव नगर क्रिकेट क्लब
Share this content:
पटना : बिहार के प्रतिभाशाली क्रिकेटरों को नई पहचान देने आ रहा है सैल्यूट तिरंगा…
सीतामढ़ी। जानकी स्टेडियम, डुमरा में रविवार को सीतामढ़ी जिला भारोत्तोलन संघ का 2026–2030 सत्र के…
पटना : बिहार क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से सीनियर रणजी टीम की तैयारियों को लेकर…
पटना। शहर के उभरते क्रिकेट खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का बड़ा मंच मिलने जा…
कानपुर 21 अगस्त: ग्रीनपार्क स्टेडियम एक बार फिर क्रिकेट के रोमांच से सराबोर होने जा…
पटना: बिहार क्रिकेट संघ (बीसीए) माननीय सर्वोच्च न्यायालय के आदेश का अक्षरशः पालन सुनिश्चित करेगा।…