बीसीए अंडर-19 कैम्प का उदूेशय शहर से चंदा उगाही,सारण पुलिस को लिखा गया पत्र,देखें

पटना 23 अगस्त: जहाँ बीसीए एक ओर अंडर-19 क्रिकेट खिलाडियों का ट्रायल आयोजित कर सारण/छपरा में कैम्प लगाने जा रही है वही सारण क्रिकेट के एक गुट ने इसको लेकर एक अन्य गुट पर चंदे उगाही का खेल तथा कैम्प के मैदान को लेकर पुलिस उप महानिरीक्षक सारण से पत्र लिख करवाई की मांग की है।।

सारण जिला क्रिकेट संघ के अध्यक्ष, कार्य कारी अध्यक्ष, सचिव, आदित्य वर्मा, सुभाष राय तथा प्रीतम यादव ने सारण रेंज के डीआईजी को पत्र लिख कर कारवाई करने के लिए निवेदन किया है।

पत्र में लिखा गया है बिहार क्रिकेट संघ के अध्यक्ष ने सारण जिला क्रिकेट संघ के अपने ग्रूप को बिहार क्रिकेट के अंडर 19 ऐज ग्रूप का चयन एवं कैंप सारण जिला क्रिकेट संघ के अपने लोगो को कराने के लिए दिया है मै सहमत हूँ लेकिन बिहार क्रिकेट संघ के द्वारा अगर सारण जिला क्रिकेट संघ को कैंप कराने की जिम्मेवारी दी गई है तो सारण जिला क्रिकेट संघ के कुछ तथाकथित नेता लोग मार्केट मे जा कर धौंस दिखा कर जबरदस्ती चंदा की उगाही कर रहे है जो गलत है इसपर तुरंत रोक लगनी चाहिए ।

मै दावे के साथ बोल रहा हूँ कि बरसात के मौसम मे बिहार क्रिकेट संघ के अध्यक्ष ने सारण जिला क्रिकेट संघ के अपने लोगो को यह काम दिया है क्या वे बता सकते है कि ना मैदान है ना विकेट है फिर कैंप कराने के पीछे एक मात्र उदूेशय है शहर से चंदा की उगाही करना ।

बीसीसीआई ने कोरोना काल मे एक गाईड लाइन जारी किया है कि खिलाड़ियों को वायोववल, हर दो दिन मे कोरोना टेस्ट कराना तथा जिस होटल मे टीम के खिलाड़ियों तथा कोच, स्टाफ के रहने का इंतजाम किया गया है उस होटल को भी कोरोना गाईड लाइन को मानते हुए सब करना होगा ।

हमलोगो के पत्र के उपर दिए गए तथ्यों की रिपोर्ट सारण जिला क्रिकेट संघ के पदाधिकारीयों से लेकर इस कैंप को कराने की मंजूरी दे अन्यथा कोरोना गाईड लाइन के उलंघन से किसी भी प्रकार की घटना घटित होती है तो सारण जिला कलेक्टर, पुलिस अधीक्षक सहित जिला प्रशासन की बदनामी होगी ।

बीसीए ने जिस गुट को सारण जिला क्रिकेट संघ की मान्यता दे रखा है वह एक अलग गुट है जबकि इसके अलावे भी एक अन्य गुट इसी नाम से चल रही है जिसका अध्यक्ष आदित्य वर्मा है इसी गुट द्वारा कंप्लेन किया गया है।।

Share this content:

Khelbihar

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Recent Posts

बेतिया के सुमन कुमार यादव ने राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता में जीता कांस्य पदक, बिहार का बढ़ाया मान

आगरा (उत्तर प्रदेश), 18-19 नवंबर 2026। पश्चिमी चंपारण जिले के बेतिया निवासी होनहार पहलवान सुमन…

8 hours ago

देवघर जिला A डिवीज़न क्रिकेट : दीपक की नाबाद 184 रनों की विस्फोटक पारी से चैंपियंस इलेवन विजयी।

देवघर:  जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में खेले जा रहे ए डिवीजन क्रिकेट टूर्नामेंट के…

10 hours ago

ओम प्रकाश के शानदार प्रदर्शन से पटना प्रमंडल अंडर-17 टीम फाइनल में।

पटना। राज्य स्तरीय विद्यालय बालक अंडर-17 क्रिकेट प्रतियोगिता में पाटलिपुत्र प्रमंडल (पटना डिवीजन) की टीम…

11 hours ago