कराटे

अंडर-19 पुरुष वर्ग और महिला वर्ग के खिलाड़ियों का शेष ट्रायल कल से पठान्स के इंडोर में।

पटना 23 अगस्त: बीसीसीआई के तत्वाधान में इस सत्र आयोजित होने वाली सभी घरेलू टूर्नामेंटों की शेड्यूल जारी होने के बाद बीसीए वर्तमान कोविड-19 गाइडलाइंस के बाद मौसम की परिस्थितियों के मद्देनजर क्रिकेटिंग गतिविधियों को संचालित कर अंडर-19 पुरुष वर्ग का ट्रायल 21 अगस्त से 23 अगस्त तक और महिला वर्ग का ट्रायल 23 और 24 अगस्त तक निर्धारित थी।

लेकिन आज मौसम का मिजाज बदला और झमाझम बारिश शुरू हो गई जिसके कारण ट्रायल को बीच में हीं रोकना पड़ गया।जिसको तत्परता से लेते हुए बीसीए टूर्नामेंट कमेटी के चेयरमैन संजय सिंह ने बीसीए अध्यक्ष राकेश कुमार तिवारी से संपर्क स्थापित कर विचार- विमर्श करने के पश्चात अध्यक्ष के आदेशानुसार महिला व पुरुष वर्ग का शेष ट्रायल को संपन्न कराने के लिए वैकल्पिक व्यवस्था करते हुए खगौल स्थित पठान्स एकेडमी के इंडोर को हायर कर अंडर-19 पुरुष वर्ग का शेष सभी खिलाड़ियों का ट्रायल कल 24 अगस्त को प्रातः 8:00 बजे से जबकि महिला अंडर-19 और सीनियर वर्ग का ट्रायल 25 एवं 26 अगस्त 2021 को प्रातः 8:00 बजे से कराने का निर्णय लिया है।

श्री सिंह ने यह भी कहा है कि ट्रायल में शामिल होने वाले सभी खिलाड़ियों को बीसीए द्वारा मांगी गई सभी आवश्यक कागजातों के साथ प्रातः 7:00 बजे से पठान्स एकेडमी के इंडोर में ट्रायल के संयोजक धर्मवीर पटवर्धन व सहयोगी चंदन और अतुल कुमार को रिपोर्ट करेंगे।
उपरोक्त विषयों की विस्तृत जानकारी बीसीए मीडिया कमेटी के संयोजक कृष्णा पटेल ने दी।

Share this content:

Khelbihar

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Recent Posts

झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन का स्पेशल जनरल मीटिंग (SGM) संपन्न,देखें ख़बर

रांची 25 अगस्त, 2026 :  JSCA इंटरनेशनल स्टेडियम कॉम्प्लेक्स, धुर्वा, रांची में हुई स्पेशल जनरल…

1 hour ago

बिहार के युवा क्रिकेटरों के लिए सुनहरा मौका” STCL” का रजिस्ट्रेशन व ट्रायल फ्री, देखें

पटना : बिहार के प्रतिभाशाली क्रिकेटरों को नई पहचान देने आ रहा है सैल्यूट तिरंगा…

9 hours ago

सीतामढ़ी जिला भारोत्तोलन संघ के चुनाव संपन्न,सतीश कुमार बने सचिव।

सीतामढ़ी। जानकी स्टेडियम, डुमरा में रविवार को सीतामढ़ी जिला भारोत्तोलन संघ का 2026–2030 सत्र के…

1 day ago

BCA ने शुरु रणजी ट्रॉफी के लिए तैयारी,खिलाड़ियों के लिए कैंप कि हुई शुरुआत।

पटना : बिहार क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से सीनियर रणजी टीम की तैयारियों को लेकर…

3 days ago

24 अगस्त से इंडिपेंडेंस कप अंडर-13 क्रिकेट टूर्नामेंट का होगा आगाज

पटना। शहर के उभरते क्रिकेट खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का बड़ा मंच मिलने जा…

3 days ago

49 रुपये में छात्राएं देखेंगी यूपी टी-20 का रोमांचक मैच

कानपुर 21 अगस्त: ग्रीनपार्क स्टेडियम एक बार फिर क्रिकेट के रोमांच से सराबोर होने जा…

4 days ago