लोंद टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट में युवराज क्रिकेट एकेडमी एवं लोंद क्रिकेट क्लब की टीम जीती

नवादा 12 फरवरी: लोंद क्रिकेट क्लब के द्वारा उच्च विद्यालय मैदान में चल रहे लोंद टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट के पहले मैच में युवराज सिंह क्रिकेट क्लब एवं गढ़वा क्रिकेट क्लब के बीच खेला गया युवराज क्रिकेट क्लब ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने करने का निर्णय लिया।

और निर्धारित 20 ओवर में छह विकेट के नुकसान पर 194 रन बनाए युवराज क्रिकेट क्लब की ओर से विश्वजीत गोपालन 42 सुदर्शन ने 34 और नवनीत झा ने 37 रनों का योगदान दिया। गढ़वा क्रिकेट क्लब की ओर से गेंदबाजी में नीरज ने दो विकेट झटके,

जवाब में उतरी गढ़वा क्रिकेट क्लब की टीम ने 54 रनों पर 54 रनों पर ऑल आउट हो गई गढ़वा क्रिकेट क्लब की ओर से बल्लेबाजी में कोई दमदार प्रदर्शन नहीं दिखा जबकि युवराज क्रिकेट क्लब की ओर से गेंदबाजी में गौरव ने 5 विकेट झटक कर युवराज क्रिकेट क्लब को 140 रनों से जीत दिलाया ।

वहीं दूसरे मैच में लोंद क्रिकेट क्लब एवं नालंदा क्रिकेट अकादमी आपस में भिड़ी। लोंद क्रिकेट क्लब ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 207 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया। जवाब में नालंदा क्रिकेट एकेडमी ने 18.3 ओवर में सभी विकेट के नुकसान पर 128 रन ही बना पाई।इस तरह लोंद क्रिकेट क्लब ने इस मैच को 79 रनों से जीत लिया।

Share this content:

Khelbihar

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Recent Posts

बेतिया के सुमन कुमार यादव ने राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता में जीता कांस्य पदक, बिहार का बढ़ाया मान

आगरा (उत्तर प्रदेश), 18-19 नवंबर 2026। पश्चिमी चंपारण जिले के बेतिया निवासी होनहार पहलवान सुमन…

10 hours ago

देवघर जिला A डिवीज़न क्रिकेट : दीपक की नाबाद 184 रनों की विस्फोटक पारी से चैंपियंस इलेवन विजयी।

देवघर:  जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में खेले जा रहे ए डिवीजन क्रिकेट टूर्नामेंट के…

11 hours ago

ओम प्रकाश के शानदार प्रदर्शन से पटना प्रमंडल अंडर-17 टीम फाइनल में।

पटना। राज्य स्तरीय विद्यालय बालक अंडर-17 क्रिकेट प्रतियोगिता में पाटलिपुत्र प्रमंडल (पटना डिवीजन) की टीम…

12 hours ago