कॉरपोरेट लीग में डी ए वी टीचर्स और सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया में खिताबी भिड़ंत कल

मुजफ्फरपुर 12 फरवरी: जिला क्रिकेट संघ द्वारा आयोजित अभय मेमोरियल कॉरपोरेट लीग में आज सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया ने एस बी आई को हरा कर फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है।

आज स्थानीय एलएस कॉलेज के खेल मैदान में खेले गए दूसरे सेमीफाइनल में सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर के मैच में 126 रन बनाकर ऑल आउट हो गई जिसमें जावेद ने 19 रन,राजीव रंजन ने 13,विकाश ने 12,एवं दुर्गेश ने 10 रनों का योगदान अपनी टीम के लिए दिया।वहीं गेंदबाजी में स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के तरफ से राजेश ने 4 विकेट,प्रेम ने 3 विकेट,राहुल ने 1, रंजीत ने 1 एवं अभिषेक ने 1 विकेट लेने में सफलता प्राप्त की।

जवाब में खेलने उतरी स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की पूरी टीम 17 ओवर में 100 रन बनाकर ऑल आउट हो गई।स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के तरफ से रितेश ने 20,प्रियरंजन ने 19,सौरव ने 16 एवं चंदन ने 15 रन अपने टीम के लिए बनाए ।इनके अलावा कोई भी बल्लेबाज कुछ खास नहीं कर पाए और अंततः 100 रनों पर ही सिमट गए।

सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया के तरफ से गेंदबाजी में जावेद और दुर्गेश ने तीन तीन विकेट लिए वही मनीष और राजीव रंजन ने दो दो विकेट लिए।आज के मैन ऑफ द मैच सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया के जावेद को मुजफ्फरपुर जिला क्रिकेट संघ के कोषाद्यक्ष नीरज कुमार ने दी।

आज के अंपायर बिहार क्रिकेट संघ से संबद्धता प्राप्त अंपायर सचिन कुमार एवं रवि कुमार थे वहीं ऑफलाइन स्कोरर आर्यन एवं ऑनलाइन स्कोरर आदित्य गौरव थे।

Share this content:

Khelbihar

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Recent Posts

बेतिया के सुमन कुमार यादव ने राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता में जीता कांस्य पदक, बिहार का बढ़ाया मान

आगरा (उत्तर प्रदेश), 18-19 नवंबर 2026। पश्चिमी चंपारण जिले के बेतिया निवासी होनहार पहलवान सुमन…

10 hours ago

देवघर जिला A डिवीज़न क्रिकेट : दीपक की नाबाद 184 रनों की विस्फोटक पारी से चैंपियंस इलेवन विजयी।

देवघर:  जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में खेले जा रहे ए डिवीजन क्रिकेट टूर्नामेंट के…

11 hours ago

ओम प्रकाश के शानदार प्रदर्शन से पटना प्रमंडल अंडर-17 टीम फाइनल में।

पटना। राज्य स्तरीय विद्यालय बालक अंडर-17 क्रिकेट प्रतियोगिता में पाटलिपुत्र प्रमंडल (पटना डिवीजन) की टीम…

12 hours ago