पटना : भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) द्वारा आयोजित रणजी ट्रॉफी 2026-27 के आगामी मुकाबले के लिए उत्तर प्रदेश रणजी टीम का आज गया आगमन हुआ। उत्तर प्रदेश की टीम गया एयरपोर्ट पहुंची, जहां बिहार क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से लाइज़नर ऑफिसर रूपक कुमार ने टीम का गर्मजोशी से स्वागत किया।
बिहार और उत्तर प्रदेश के बीच रणजी ट्रॉफी का महत्वपूर्ण मुकाबला 11 अक्टूबर 2026 से राजगीर इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। इस मुकाबले को लेकर क्रिकेट प्रेमियों में खासा उत्साह है।
उत्तर प्रदेश की टीम में कई प्रतिभाशाली और अनुभवी खिलाड़ी शामिल हैं, जिनमें करण शर्मा, रिंकू सिंह, यश दयाल, आर्यन जुयाल, कार्तिक त्यागी और प्रशान्त वीर प्रमुख नाम हैं। ये सभी खिलाड़ी बिहार के खिलाफ होने वाले मुकाबले में उत्तर प्रदेश का प्रतिनिधित्व करने के लिए आज गया जी पहुंच चुके हैं। ये सभी खिलाड़ी UP टीम की और से मैदान पर खेलते हुए नजर आ सकते हैं।
बिहार क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से उत्तर प्रदेश रणजी टीम के सभी खिलाड़ियों, कोचिंग स्टाफ एवं सहयोगी सदस्यों का बिहार की धरती पर हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। BCA ने टीम को आगामी मुकाबले के लिए शुभकामनाएं देते हुए बिहार में उनके सुखद प्रवास की कामना की।
बिहार क्रिकेट एसोसिएशन इस बिहार और उत्तर प्रदेश के बीच होने वाले मुकाबले को सफल एवं यादगार बनाने के लिए सभी आवश्यक तैयारियों में जुटा हुआ है। राजगीर इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में होने वाला यह मुकाबला दोनों टीमों के खिलाड़ियों के शानदार प्रदर्शन के साथ क्रिकेट प्रेमियों के लिए रोमांचक अनुभव लेकर आएगा।
Share this content:
आगरा (उत्तर प्रदेश), 18-19 नवंबर 2026। पश्चिमी चंपारण जिले के बेतिया निवासी होनहार पहलवान सुमन…
देवघर: जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में खेले जा रहे ए डिवीजन क्रिकेट टूर्नामेंट के…
पटना, 19 नवंबर 2026 : महिला अंडर-23 टी20 ट्रॉफी एलीट में गुरुवार को खेले गए…
पटना, 19 नवंबर 2026: विजय मर्चेंट ट्रॉफी अंडर-16 एलीट मुकाबले के पहले दिन गुरुवार को…
पटना। राज्य स्तरीय विद्यालय बालक अंडर-17 क्रिकेट प्रतियोगिता में पाटलिपुत्र प्रमंडल (पटना डिवीजन) की टीम…
हाजीपुर: धुरंधर कप U-14 लीग मुकाबले में BIOC ने शानदार प्रदर्शन करते हुए Turf Arena…