वीनू मांकड़ U19 ट्रॉफी टूर्नामेंट (एलीट ग्रुप) : उत्तर प्रदेश ने बिहार को 105 रनों से हराया।

पटना, 8 अक्टूबर 2026। वीनू मांकड़ ट्रॉफी एलीट ग्रुप के मैच में उत्तर प्रदेश अंडर-19 टीम के खिलाफ बिहार को 105 रन से हार का सामना करना पड़ा। यह मैच कैप ग्राउंड-2, पुडुचेरी में खेला गया।इस मुकाबले में उत्तर प्रदेश ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 50 ओवर में 6 विकेट पर 377 रन का स्कोर खड़ा किया। जवाब में बिहार की टीम निर्धारित 50 ओवर में 8 विकेट पर 272 रन ही बना सकी।

*उत्तर प्रदेश ने पहले बल्लेबाजी की*

टॉस के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी उत्तर प्रदेश के खिलाड़ीयों में यश व्यास ने 94 गेंदों पर 113 रन की शतकीय पारी खेली। उन्होंने 9 चौके और 5 छक्के लगाए। अनमोल नौशरान ने 47 रन, शांतनु सिंह ने 88 रन, युवराज ने 63 रन बनाए, अर्जुन त्यागी 53 रन बनाकर नाबाद रहे तथा कृष्ण यादव बिना खाता खोले नाबाद रहे।

बिहार की गेंदबाजी

बिहार की ओर से अभिषेक कुमार ने 8 ओवर में 84 रन देकर 1 विकेट, सत्यम कुमार ने 10 ओवर में 72 रन देकर 1 विकेट तथा आयुष रवि शंकर ने 7 ओवर में 67 रन देकर कोई विकेट नहीं लिया।

मोहित कुमार ने 10 ओवर में 52 रन देकर 2 विकेट, विवेक आनंद ने 10 ओवर में 58 रन देकर कोई विकेट नहीं तथा स्येद मोहम्मद खिजर ने 5 ओवर में 41 रन देकर 2 विकेट हासिल किए।

बिहार की बल्लेबाजी 

आयुष रवि शंकर ने 9 गेंदों पर 14 रन बनाए, जिसमें 2 चौके और 1 छक्का शामिल रहा। रित्विज राज सिंह ने 67 गेंदों पर 50 रन की पारी खेली, जिसमें 7 चौके और 1 छक्का शामिल था।इसके बाद अनमोल कुमार ने 66 गेंदों पर 68 रन बनाए। उनकी पारी में 8 चौके और 3 छक्के शामिल रहे। कप्तान सार्थक झा ने 22 गेंदों पर 8 रन बनाए, जबकि युवराज यादव ने 15 गेंदों पर 4 रन का योगदान दिया।

पुष्पम राज ने 65 गेंदों पर 59 रन की शानदार पारी खेली। उन्होंने 9 चौके और 1 छक्का लगाया। सत्यम कुमार ने 17 गेंदों पर 17 रन बनाए, जिसमें 2 छक्के शामिल थे। विवेक आनंद ने 20 गेंदों पर 12 रन बनाए, जिसमें 2 चौके रहे।

पारी के अंत में मोहित कुमार 12 गेंदों पर 15 रन बनाकर नाबाद रहे, जबकि अभिषेक कुमार 7 गेंदों पर 4 रन बनाकर नाबाद लौटे।

उत्तर प्रदेश की गेंदबाजी

उत्तर प्रदेश की ओर से शशांक यादव ने 6 ओवर में 42 रन देकर 1 विकेट, अयान अकरम ने 10 ओवर में 63 रन देकर 1 विकेट, जबकि आशीष बलियान ने 6 ओवर में 27 रन देकर कोई विकेट नहीं लिया।

कृष्ण यादव ने 10 ओवर में 52 रन देकर 1 विकेट हासिल किया। आयुष अग्रवाल 10 ओवर में 1 मेडन के साथ 45 रन देकर 3 विकेट चटकाए। शांतनु सिंह ने 4 ओवर में 18 रन देकर 1 विकेट, भावी शर्मा ने 3 ओवर में 11 रन देकर 1 विकेट तथा अर्जुन त्यागी ने 1 ओवर में 8 रन देकर कोई विकेट नहीं लिया।

*मैच का परिणाम*

उत्तर प्रदेश अंडर-19 — 377/6 (50 ओवर)

बिहार अंडर-19 — 272/8 (50 ओवर)

*उत्तर प्रदेश अंडर-19 के खिलाफ बिहार अंडर-19 को 105 रन से मिली हार।

Share this content:

Khelbihar

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Recent Posts

बेतिया के सुमन कुमार यादव ने राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता में जीता कांस्य पदक, बिहार का बढ़ाया मान

आगरा (उत्तर प्रदेश), 18-19 नवंबर 2026। पश्चिमी चंपारण जिले के बेतिया निवासी होनहार पहलवान सुमन…

8 hours ago

देवघर जिला A डिवीज़न क्रिकेट : दीपक की नाबाद 184 रनों की विस्फोटक पारी से चैंपियंस इलेवन विजयी।

देवघर:  जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में खेले जा रहे ए डिवीजन क्रिकेट टूर्नामेंट के…

10 hours ago

ओम प्रकाश के शानदार प्रदर्शन से पटना प्रमंडल अंडर-17 टीम फाइनल में।

पटना। राज्य स्तरीय विद्यालय बालक अंडर-17 क्रिकेट प्रतियोगिता में पाटलिपुत्र प्रमंडल (पटना डिवीजन) की टीम…

11 hours ago