पटना। अंडर-23 वीमेंस टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट के अंतर्गत सोमवार को खेले गए मैच में दिल्ली ने बिहार को 63 रनों से हरा दिया । बिहार का अगला मैच 19 नवम्बर को उत्तराखंड से है.
गुवाहाटी में चल रहे इस टूर्नामेंट में सोमवार को खेले गए मैच में दिल्ली ने टॉस जीत कर पहले बैटिंग करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 3 विकेट पर 109 रन बनाये। दिल्ली की ओर से बल्लेबाजी करते हुए
श्वेता ने 35, प्रतीका 39, सिमरन दिल बहादुर 30 और जोशी ने एक रन बनाये. बिहार की ओर से प्रियंका और आर्या ने एक एक विकेट लिए.
जवाब में बिहार की टीम बीस ओवर में आठ विकेट पर 46 रन हीं बना सकी. बिहार की कोई भी खिलाडी दहाई का आंकड़ा नहीं छू पायी , बिहार की ओर श्रुति 4, अपूर्वा 6, शिखा 7, याशिता 4, प्रीति 6 और प्रियंका ने छह रन बनाये. दिल्ली की ओर से आयुषी और रिया दिलीप ने 2-2 तथा सिमरन , मधू और प्रिया ने एक एक विकेट लिया.
Share this content:
आगरा (उत्तर प्रदेश), 18-19 नवंबर 2026। पश्चिमी चंपारण जिले के बेतिया निवासी होनहार पहलवान सुमन…
देवघर: जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में खेले जा रहे ए डिवीजन क्रिकेट टूर्नामेंट के…
पटना, 19 नवंबर 2026 : महिला अंडर-23 टी20 ट्रॉफी एलीट में गुरुवार को खेले गए…
पटना, 19 नवंबर 2026: विजय मर्चेंट ट्रॉफी अंडर-16 एलीट मुकाबले के पहले दिन गुरुवार को…
पटना। राज्य स्तरीय विद्यालय बालक अंडर-17 क्रिकेट प्रतियोगिता में पाटलिपुत्र प्रमंडल (पटना डिवीजन) की टीम…
हाजीपुर: धुरंधर कप U-14 लीग मुकाबले में BIOC ने शानदार प्रदर्शन करते हुए Turf Arena…