अंडर-25 स्टेट ए ट्रॉफी : बिहार की नागालैंड पर शानदार जीत, सूरज संग आकाश चमके

पटना : कप्तान आकाश राज (63), सूरज कश्यप के (नाबाद 52 रन और तीन विकेट), सरमन निगोरी के 48 रन व एचएन सिंह के 40 रन की बदौलत बिहार ने मेंस अंडर 25 स्टेट ए ट्रॉफी टूर्नामेंट में नागालैंड पर 71 रन से जीत दर्ज की।

जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में खेले गए इस मैच में बिहार ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए बिहार ने निर्धारित 50 ओवर में आठ विकेट पर 243 रन का स्कोर बनाया। बिहार के लिए सर्वाधिक 63 रन जहां कप्तान आकाश राज ने बनाए। वहीं सूरज कश्यप ने बल्ले से जहां शानदार पचासा जड़ा। वहीं गेंद से भी कमाल दिखाते हुए 10 ओवर में 26 रन खर्च कर तीन विकेट चटकाए। बिहार के लिए आमोद ने भी तीन विकेट चटकाए। मालूम हो कि बिहार की इस सीरीज में दूसरी जीत है। इससे पहले बिहार ने हैदराबाद को हराया था। जवाब में नागालैंड की पूरी टीम 45.4 ओवर में 172 रन पर ढेर हो गई। नागालैंड के लिए टोउका ने 54, अफजल ने 32, व अर्जुन ने 46 रन बनाए।

संक्षिप्त स्कोर
बिहार—50 ओवर में आठ विकेट पर 243 रन, सरमन निगरोध 48, आकाश राज 63, अभिषेक बाबू 20, एचएन सिंह 40, सूरज कश्यप नाबाद 52, विकेट— राजा स्वर्णकार 3/47, हेम 3/35
नागालैंड— 45.4 ओवर में 172 रन पर आलआउट, तोउका 54, अफजल 32, अर्जुन 46, इम्तुंगेटा 14, अतिरिक्त 14, विकेट— आमोद 3/40, सूरज कश्यप 3/26, विकास झा 1/28, राहुल कुमार 1/32, मयंक 1/40

Share this content:

Khelbihar

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Recent Posts

बेतिया के सुमन कुमार यादव ने राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता में जीता कांस्य पदक, बिहार का बढ़ाया मान

आगरा (उत्तर प्रदेश), 18-19 नवंबर 2026। पश्चिमी चंपारण जिले के बेतिया निवासी होनहार पहलवान सुमन…

7 hours ago

देवघर जिला A डिवीज़न क्रिकेट : दीपक की नाबाद 184 रनों की विस्फोटक पारी से चैंपियंस इलेवन विजयी।

देवघर:  जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में खेले जा रहे ए डिवीजन क्रिकेट टूर्नामेंट के…

8 hours ago

ओम प्रकाश के शानदार प्रदर्शन से पटना प्रमंडल अंडर-17 टीम फाइनल में।

पटना। राज्य स्तरीय विद्यालय बालक अंडर-17 क्रिकेट प्रतियोगिता में पाटलिपुत्र प्रमंडल (पटना डिवीजन) की टीम…

9 hours ago