विजय मर्चेंट ट्रॉफी : बिहार की शानदार आगाज, मेघालय पर बनाई बढ़त

पटना : बिहार अंडर—16 टीम ने विजय मर्चेंट ट्राफी के अपने पहले मुकाबले में 120 रन की बढ़त मेघालय पर खेल के पहले दिन ही बना ली।

बड़ोदरा के एसजीएसए क्रिकेट ग्राउंड पर खेले जा रहे इस मुकाबले में टॉस जीतकर बिहार ने क्षेत्ररक्षण का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करने उतरी मेघालय की टीम बिहार के गेंदबाज आसिफ अहमद व आदर्श सिन्हा के गेंदों का सामना नहीं कर सके और 51 ओवर में 90 रन पर ही ढेर हो गई। मेघालय के लिए सर्वाधिक 18 रन जस्टिन फैनकन व 16 रन जैरेट ने बनाए। आसिफ ने 14 ओवर में 11 रन खर्च कर पांच व आदर्श ने 7 ओवर में 16 रन देकर तीन विकेट चटकाए।

जवाब में बिहार की टीम पहले दिन का खेल समाप्त होने तक अगस्त्या के 90 व आयुष आनंद के 88 रन की मदद से 37 ओवर में 4 विकेट खोकर 210 रन बना लिए। मैच समाप्ति तक धनंजय कुमार सिंह नौ व अनिरुद्ध डे एक रन बनाकर खेल रहे है। मेघालय के लिए अंगित ने दो, बीजे मकदोह व जीजे ठाकुरिया ने 1—1 विकेट लिए।

संक्षिप्त स्कोर:

मेघालय : पहली पारी में 51 ओवर में 90 रन पर आलआउट,
बिहार पहली पारी— 37 ओवर में 4 विकेट पर 210 रन, अगस्त्या 90, आयुष आनंद 88, तौफिक 10, धनंजय कुमार सिंह नाबाद 9, अनिरुद्ध डे नाबाद 1, विकेट— अंगित 2/49, बीजे मकदोह 1/51, जीजे ठाकुरिया 1/38

Share this content:

Khelbihar

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Recent Posts

बेतिया के सुमन कुमार यादव ने राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता में जीता कांस्य पदक, बिहार का बढ़ाया मान

आगरा (उत्तर प्रदेश), 18-19 नवंबर 2026। पश्चिमी चंपारण जिले के बेतिया निवासी होनहार पहलवान सुमन…

6 hours ago

देवघर जिला A डिवीज़न क्रिकेट : दीपक की नाबाद 184 रनों की विस्फोटक पारी से चैंपियंस इलेवन विजयी।

देवघर:  जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में खेले जा रहे ए डिवीजन क्रिकेट टूर्नामेंट के…

8 hours ago

ओम प्रकाश के शानदार प्रदर्शन से पटना प्रमंडल अंडर-17 टीम फाइनल में।

पटना। राज्य स्तरीय विद्यालय बालक अंडर-17 क्रिकेट प्रतियोगिता में पाटलिपुत्र प्रमंडल (पटना डिवीजन) की टीम…

9 hours ago