विजय स्पोर्ट्स जीता रूबन कप वैशाली जिला ए डिवीजन लीग का ख़िताब

वैशाली : वैशाली जिला क्रिकेट संघ के तत्वाधान आयोजित रूबन कप वैशाली जिला ए डिवीजन लीग का फाइनल मैच विजय स्पोर्ट्स एवं वैशाली यूथ फाउंडेशन के बीच खेला गया ।

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी विजय स्पोर्ट्स के सलामी बल्लेबाज विवेक राणा 54 रन एवं शिवम 39 रन ने पहले विकेट के लिए शतकीय साझेदारी की । इन दोनों बल्लेबाज को आउट होने के बाद मध्यक्रम पूरी तरह बिखर गई । कप्तान विजय कुमार 32 रन और प्रांशु 22 रन के पारी के बदौलत निर्धारित 30 ओवर में 216 रन बनाकर ऑल आउट हो गई । वैशाली यूथ के तरफ से गुडु 3 विकेट , रणवीर 2 विकेट , आशीष 2 विकेट , अभिषेक 2 विकेट , विशाल को 1 विकेट मिला ।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी वैशाली यूथ फाउंडेशन ने सधी हुई शुरुआत की सलामी बल्लेबाज अंकित 16 रन बनाकर रन आउट हो गए । उसके बाद सोनू कुमार 48 रन और लक्ष्य 33 को छोड़ कर कोई भी बल्लेबाज कुछ खास नहीं कर पाए । पूरी टीम निर्धारित 30 ओवर में 198 /8 ही बनना सकी ।

विजय स्पोर्ट्स के तरफ से आदित्य 4 विकेट ,धीरज 2 विकेट , नटवर 1 विकेट लिए इस तरह विजय स्पोर्ट्स ने मैच 18 रन से जीत गए। आज का मैन ऑफ द मैच आदित्य को दिया गया । मैन ऑफ द सीरीज नटवर सिंह । बेस्ट बैट्समैन अंकित कुमार , बेस्ट बॉलर रणवीर रंजन को दिया गया।

बिहार क्रिकेट संघ के अध्यक्ष राकेश कुमार तिवारी जी का आज जन्मदिन भी था जो वैशाली जिला क्रिकेट संघ के सभी पदाधिकारियों , खिलाड़ियों , बीसीए पदाधिकारियों एवं कुछ अनन्य जिले के पदाधिकारियों के साथ ग्राउंड में ही मनाया गया ।

पुरस्कार वितरण समारोह में राकेश तिवारी अध्यक्ष बीसीए , टूर्नामेंट कमेटी के अध्यक्ष संजय सिंह कमेटी बीसीए क्रिकेट गतिविधि के सचिव संजय कुमार सिंह वैशाली जिला क्रिकेट संघ के अध्यक्ष विजय कुमार सचिव प्रकाश कुमार उपाध्यक्ष कुंदन कुमार कोषाध्यक्ष पंकज मिश्रा संयुक्त सचिव पुष्कर मोतिहारी जिला क्रिकेट संघ के सचिव ज्ञानेश्वर गौतम बीसीए के सीईओ मनीष राज पटना जिला क्रिकेट संघ के कोषाध्यक्ष राजेश कुमार मधुबनी जिला क्रिकेट संघ के सचिव कालीचरण बीसीए के जीएम लॉजिस्टिक धर्मवीर पटवर्धन तथा bca मीडिया प्रभारी कृष्णा पटेल मौजूद थे ।

Share this content:

Khelbihar

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Recent Posts

पटना में पीआईआर क्रिकेट एकेडमी का भव्य शुभारंभ,बिहार की खेलमंत्री श्रेयसी सिंह ने किया उद्धघाटन।

पटना। अनीसाबाद पुलिस कॉलोनी, पटना में आज पीआईआर क्रिकेट एकेडमी का भव्य शुभारंभ बिहार सरकार…

4 hours ago

झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन का स्पेशल जनरल मीटिंग (SGM) संपन्न,देखें ख़बर

रांची 25 अगस्त, 2026 :  JSCA इंटरनेशनल स्टेडियम कॉम्प्लेक्स, धुर्वा, रांची में हुई स्पेशल जनरल…

23 hours ago

बिहार के युवा क्रिकेटरों के लिए सुनहरा मौका” STCL” का रजिस्ट्रेशन व ट्रायल फ्री, देखें

पटना : बिहार के प्रतिभाशाली क्रिकेटरों को नई पहचान देने आ रहा है सैल्यूट तिरंगा…

1 day ago

सीतामढ़ी जिला भारोत्तोलन संघ के चुनाव संपन्न,सतीश कुमार बने सचिव।

सीतामढ़ी। जानकी स्टेडियम, डुमरा में रविवार को सीतामढ़ी जिला भारोत्तोलन संघ का 2026–2030 सत्र के…

2 days ago

BCA ने शुरु रणजी ट्रॉफी के लिए तैयारी,खिलाड़ियों के लिए कैंप कि हुई शुरुआत।

पटना : बिहार क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से सीनियर रणजी टीम की तैयारियों को लेकर…

4 days ago

24 अगस्त से इंडिपेंडेंस कप अंडर-13 क्रिकेट टूर्नामेंट का होगा आगाज

पटना। शहर के उभरते क्रिकेट खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का बड़ा मंच मिलने जा…

4 days ago