साहिबगंज : झारखंड साहिबगंज के सिद्धू कानू स्टेडियम में आशादीप क्रिकेट एकेडमी भागलपुर और माही 11 साहिबगंज के बीच चल रहे तीन मैचों की फ्रेंडशिप सीरीज का आज पहला मैच खेला गया।
निर्धारित 25 ओवरों के मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए माही 11 साहिबगंज ने 8 विकेट के नुकसान पर 154 रनों का स्कोर खड़ा किया माही 11 साहिबगंज की ओर से संतोष राज ने सर्वाधिक 35 रन बनाए जबकि सचिन कुमार ने 22 और सचिन जूनियर ने 20 रनों की उपयोगी पारी खेली। आशादीप क्रिकेट एकेडमी की ओर से राज ने 38 रन देकर तीन एवं अभिजीत ने 23 रन देकर दो विकेट लिए जबकि मनीष खालिद और शोएब को एक-एक विकेट मिला
जबाब में बल्लेबाजी करने उतरी आशादीप क्रिकेट एकेडमी भागलपुर की टीम ने पीयूष शर्मा के ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी एवं कप्तान शादमान अंसारी के नाबाद 46 रन की बदौलत 7 विकेट से जीत दर्ज की। पीयूष शर्मा को उनकी शानदार बल्लेबाजी के कारण मैन ऑफ द मैच चुना गया। सीरीज का दूसरा मैच कल सुबह 9:00 बजे से खेला जाएगा
Share this content:
आगरा (उत्तर प्रदेश), 18-19 नवंबर 2026। पश्चिमी चंपारण जिले के बेतिया निवासी होनहार पहलवान सुमन…
देवघर: जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में खेले जा रहे ए डिवीजन क्रिकेट टूर्नामेंट के…
पटना, 19 नवंबर 2026 : महिला अंडर-23 टी20 ट्रॉफी एलीट में गुरुवार को खेले गए…
पटना, 19 नवंबर 2026: विजय मर्चेंट ट्रॉफी अंडर-16 एलीट मुकाबले के पहले दिन गुरुवार को…
पटना। राज्य स्तरीय विद्यालय बालक अंडर-17 क्रिकेट प्रतियोगिता में पाटलिपुत्र प्रमंडल (पटना डिवीजन) की टीम…
हाजीपुर: धुरंधर कप U-14 लीग मुकाबले में BIOC ने शानदार प्रदर्शन करते हुए Turf Arena…