Loading Now
×

फ्रेंडशिप सीरीज मैच में माहि इलेवन को हराकर आशादीप क्रिकेट एकेडमी भागलपुर ने बनाई बढ़त

साहिबगंज : झारखंड साहिबगंज के सिद्धू कानू स्टेडियम में आशादीप क्रिकेट एकेडमी भागलपुर और माही 11 साहिबगंज के बीच चल रहे तीन मैचों की फ्रेंडशिप सीरीज का आज पहला मैच खेला गया।

निर्धारित 25 ओवरों के मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए माही 11 साहिबगंज ने 8 विकेट के नुकसान पर 154 रनों का स्कोर खड़ा किया माही 11 साहिबगंज की ओर से संतोष राज ने सर्वाधिक 35 रन बनाए जबकि सचिन कुमार ने 22 और सचिन जूनियर ने 20 रनों की उपयोगी पारी खेली। आशादीप क्रिकेट एकेडमी की ओर से राज ने 38 रन देकर तीन एवं अभिजीत ने 23 रन देकर दो विकेट लिए जबकि मनीष खालिद और शोएब को एक-एक विकेट मिला

जबाब  में बल्लेबाजी करने उतरी आशादीप क्रिकेट एकेडमी भागलपुर की टीम ने पीयूष शर्मा के ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी एवं कप्तान शादमान अंसारी के नाबाद 46 रन की बदौलत 7 विकेट से जीत दर्ज की।  पीयूष शर्मा को उनकी शानदार बल्लेबाजी के कारण मैन ऑफ द मैच चुना गया। सीरीज का दूसरा मैच कल सुबह 9:00 बजे से खेला जाएगा

Share this content:

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Post Comment

🔒 Security Check
4 × 4 = ?