पटना। सूरज राठौर (नाबाद 54 रन, 3 विकेट) और अनुज राज (नाबाद 23 रन, चार विकेट) के हरफनमौला खेल और इन दोनों के बीच अंतिम विकेट के लिए हुए 81 रनों की महत्वपूर्ण साझेदारी की बदौलत बिहार ने वीनू मांकड़ अंडर-19 वनडे क्रिकेट टूर्नामेंट में शनिवार को खेले गए मैच में मेजबान असम को एक विकेट से हराया।
टॉस असम ने जीता और पहले बैटिंग करने का फैसला किया। असम ने पहले बैटिंग करते हुए 49.3 ओवर में सभी विकेट खोकर 153 रन बनाये। असम की ओर से निविर डेका ने 30, विशाल साहा ने 10, निहार डेका ने 13, नासिर ने 29, रितुराज विश्वास ने 11, अब्दुल ने 35 रन बनाये। अनुज राज ने 41 रन देकर 4, अमोद यादव ने 41 रन देकर 1, सूरज कश्यप ने 23 रन देकर 1, सूरज राठौर ने 22 रन देकर 3, परमजीत सिंह ने 15 रन देकर 1 विकेट चटकाये।
जवाब में बिहार की शुरुआत खराब रही। 16 रन पर दो विकेट गिर गए। इसके बाद कुछ देर के विकेट गिरने का सिलसिला रुका और 41 रन पर तीसरा विकेट गिर गया। इसके बाद विकेटों का पतझड़ शुरू हो गया और 74 रनों पर बिहार के नौ विकेट गिर गए। इसके बाद सूरज राठौर और अनुज राज ने मिल कर पारी को संभाला और 49.2 ओवर में नौ विकेट पर 155 रन बना कर बिहार को महत्वपूर्ण जीत दिला दी।
बिहार की ओर से पीयूष कुमार सिंह ने 9, अर्णव किशोर ने 6, बलजीत सिंह बिहारी ने 16, मुन्ना ने 4, आकाश राज ने 1, शशांक उपाध्याय ने 2, सूरज कश्यप ने 0, परमजीत सिंह ने 11, अमोद यादव ने 1 रन बनाये। सूरज राठौर ने 88 गेंदों में 127 मिनट बैटिंग कर चार चौका व 1 छक्का की मदद से नाबाद 54 और अनुज राज ने 58 गेंदों में 92 मिनट बैटिंग कर एक चौका व एक छक्का की मदद से नाबाद 23 रन बनाये। असम की ओर आकाश ने 43 रन देकर 1,रितुराज ने 22 रन देकर 2, ए दास ने 24 रन देकर 2, डी दास ने 6 रन देकर 1 विकेट चटकाये। बिहार का अगला मैच 23 अक्टूबर को बिहार वनाम बडौदा से है.
Share this content:
आगरा (उत्तर प्रदेश), 18-19 नवंबर 2026। पश्चिमी चंपारण जिले के बेतिया निवासी होनहार पहलवान सुमन…
देवघर: जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में खेले जा रहे ए डिवीजन क्रिकेट टूर्नामेंट के…
पटना, 19 नवंबर 2026 : महिला अंडर-23 टी20 ट्रॉफी एलीट में गुरुवार को खेले गए…
पटना, 19 नवंबर 2026: विजय मर्चेंट ट्रॉफी अंडर-16 एलीट मुकाबले के पहले दिन गुरुवार को…
पटना। राज्य स्तरीय विद्यालय बालक अंडर-17 क्रिकेट प्रतियोगिता में पाटलिपुत्र प्रमंडल (पटना डिवीजन) की टीम…
हाजीपुर: धुरंधर कप U-14 लीग मुकाबले में BIOC ने शानदार प्रदर्शन करते हुए Turf Arena…