Patna:राजधानी के ऊर्जा स्टेडियम में मेजबान बिहार और बंगाल के बीच विजय मर्चेंट ट्रॉफी अंडर-16 क्रिकेट टूर्नामेंट के अंतर्गत खेला गया तीनदिवसीय मुकाबला ड्रॉ हो गया।
बिहार ने अपनी पहली पारी में 236 रन बनाये थे जबकि बंगाल की पहली पारी 278 रनों पर सिमट गई और तीसरे दिन बारिश के बाद खेल नहीं हो सका। पहली पारी में बढ़त के आधार पर बंगाल को तीन जबकि बिहार को 1 अंक मिले। दूसरे दिन के चार विकेट से पर 165 रनों से आगे खेलना शुरू किया। तीसरे दिन उदित उज्ज्वल ने अच्छी बैटिंग की और शुभम के साथ मिल कर पारी को आगे बढ़ाया। तीसरे दिन बंगाल को पहला झटका शुभम के रूप में लगा। अनिमेष कुमार ने उन्हें शुभम दूबे के हाथों कैच कराया। शुभम 64 रन बना कर आउट हुए।
शुभम के आउट होने के तुरंत बाद बंगाल को लगातार दो झटके लगे। उदित उज्ज्वल चौधरी को अनिमेष कुमार और शौभिक को आदित्या ने पवेलियन भेज दिया। इसके बाद मिलिंद मंडल और मो फैसल ने मिलकर पारी को 278 रन तक पहुंचाया। उदित चौधरी ने 81, मिलिंद मंडल ने 28 और मो फैसल ने 22 रन बनाये। बिहार की ओर से बासुदेव प्रसाद सिंह ने 66 रन देकर 2, अभिषेक आनंद ने 72 रन देकर 2, आदित्य राज ने 42 रन देकर 2, शुभम दूबे ने 36 रन देकर 2, अनिमेष कुमार ने 22 रन देकर 2 विकेट चटकाये। बिहार का अगला मैच 23 अक्टूबर से उर्जा स्टेडियम में असाम के विरूद्ध है.
Share this content:
पटना। अनीसाबाद पुलिस कॉलोनी, पटना में आज पीआईआर क्रिकेट एकेडमी का भव्य शुभारंभ बिहार सरकार…
रांची 25 अगस्त, 2026 : JSCA इंटरनेशनल स्टेडियम कॉम्प्लेक्स, धुर्वा, रांची में हुई स्पेशल जनरल…
पटना : बिहार के प्रतिभाशाली क्रिकेटरों को नई पहचान देने आ रहा है सैल्यूट तिरंगा…
सीतामढ़ी। जानकी स्टेडियम, डुमरा में रविवार को सीतामढ़ी जिला भारोत्तोलन संघ का 2026–2030 सत्र के…
पटना : बिहार क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से सीनियर रणजी टीम की तैयारियों को लेकर…
पटना। शहर के उभरते क्रिकेट खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का बड़ा मंच मिलने जा…