पटना:: बिहार और झारखंड के बड़ी खुसी है कि बिहार के रहने वाले शाहबाज नदीम को भारत टेस्ट टीम में शामिल किया गया है,इन्होंने दिखाया कि मेहनत किसे कहते है,अच्छे परफॉर्मेंस के बाद भी नही मिल रही थी टीम में जगह लेकिन आखिर कर वह दिन आया और टेस्ट टीम में मिली नदीम को जगह।
कंधे में चोट से जूझ रहे चाइनामैन शैली में गेंदबाजी करने वाले कुलदीप यादव रांची टेस्ट मैच से बाहर हो गए हैं। उनके जगह पर बाएं हाथ के स्पिनर शाहबाज नदीम को टीम में जगह दी गई है। नदीम झारखंड और इंडिया ए टीम के लिए गेंदबाजी में बेहतर प्रदर्शनकर चुके हैं। नदीम ने झारखंड के लिए इस सीजन में बैक टू बैक 50 से अधिक विकेट ली हैं।
30 साल के नदीम ने 110 प्रथम श्रेणी मैचों में 424 विकेट ली हैं। वे 19 मैचों में पांच विकेट और 5 मैचों में 10 विकेट ले चुके हैं। 2018 में नदीम को घरेलू मैदान पर वेस्टइंडीज के साथ होने वाली टेस्ट मैच सीरीज के लिए चुना गया था, मगर वे एक भी मैच नहीं खेले थे।
Share this content:
पटना। अनीसाबाद पुलिस कॉलोनी, पटना में आज पीआईआर क्रिकेट एकेडमी का भव्य शुभारंभ बिहार सरकार…
रांची 25 अगस्त, 2026 : JSCA इंटरनेशनल स्टेडियम कॉम्प्लेक्स, धुर्वा, रांची में हुई स्पेशल जनरल…
पटना : बिहार के प्रतिभाशाली क्रिकेटरों को नई पहचान देने आ रहा है सैल्यूट तिरंगा…
सीतामढ़ी। जानकी स्टेडियम, डुमरा में रविवार को सीतामढ़ी जिला भारोत्तोलन संघ का 2026–2030 सत्र के…
पटना : बिहार क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से सीनियर रणजी टीम की तैयारियों को लेकर…
पटना। शहर के उभरते क्रिकेट खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का बड़ा मंच मिलने जा…