Home अंतराष्ट्रीय क्रिकेट बिहार के लाल शाहबाज नदीम ने किया टेस्ट डेब्यू, बधाई

बिहार के लाल शाहबाज नदीम ने किया टेस्ट डेब्यू, बधाई

by Khelbihar

Khelbihar.com

पटना:: बिहार और झारखंड के बड़ी खुसी है कि बिहार के रहने वाले शाहबाज नदीम को भारत टेस्ट टीम में शामिल किया गया है,इन्होंने दिखाया कि मेहनत किसे कहते है,अच्छे परफॉर्मेंस के बाद भी नही मिल रही थी टीम में जगह लेकिन आखिर कर वह दिन आया और टेस्ट टीम में मिली नदीम को जगह।

कंधे में चोट से जूझ रहे चाइनामैन शैली में गेंदबाजी करने वाले कुलदीप यादव रांची टेस्ट मैच से बाहर हो गए हैं। उनके जगह पर बाएं हाथ के स्पिनर शाहबाज नदीम को टीम में जगह दी गई है। नदीम झारखंड और इंडिया ए टीम के लिए गेंदबाजी में बेहतर प्रदर्शनकर चुके हैं। नदीम ने झारखंड के लिए इस सीजन में बैक टू बैक 50 से अधिक विकेट ली हैं।

30 साल के नदीम ने 110 प्रथम श्रेणी मैचों में 424 विकेट ली हैं। वे 19 मैचों में पांच विकेट और 5 मैचों में 10 विकेट ले चुके हैं। 2018 में नदीम को घरेलू मैदान पर वेस्टइंडीज के साथ होने वाली टेस्ट मैच सीरीज के लिए चुना गया था, मगर वे एक भी मैच नहीं खेले थे।

Share this content:

इस न्यूज़ को भी पढ़े