कराटे

एमपी वर्मा क्रिकेट टूर्नामेंट मे वीआईपी क्लब दिल्ली विजयी

पटना : एमपी वर्मा क्रिकेट टूर्नामेंट मे टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए बंगाल स्पंदन क्लब ने निर्धारित 40 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 254 रन बनाए। जिसमें अभी अबीर दास ने 66 गेंदों पर शानदार 80 दीपक भारद्वाज ने 40 गेंदों पर 68 अविनाश कुमार ने 42 और पप्पू मंडल ने 44 रनों का योगदान अपनी टीम के लिए दिया। वीआईपी क्लब, दिल्ली की ओर से गेंदबाजी करते हुए दीपांशु , दिनेश और सुमित ने एक-एक विकेट लिए।

जबाब में बल्लेबाजी करने उतरी वीआईपी क्लब दिल्ली की टीम ने 38 ओवरों में 5 विकेट पर 255 रन बनाकर मैच अपने नाम कर लिया। वी आई पी क्लब, दिल्ली की ओर से अभिषेक शौकीन ने 61 नाबाद रन बनाए जबकि अनमोल कुमार ने 54 एवं अरविंद कुमार ने 37 रन बनाए। गेंदबाजी में स्पंदन क्लब की ओर से पप्पू मंडल ने दो विकेट लिए।

अभिषेक शौकीन को उनकी शानदार बल्लेबाजी के लिए पूर्व दिग्गज क्रिकेटर सुरेंद्र खन्ना ने मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया जबकि अभी अरदास को उनके शानदार 80 रनों के लिए आज के मैच का बेस्ट बैट्समैन चुना गया।

आज का मैच शुरू होने के पहले बीसीए के पूर्व सचिव रविशंकर प्रसाद सिंह सुरेंद्र खन्ना और दोनों टीम के खिलाड़ियों ने स्वर्गीय महावीर प्रसाद वर्मा के तस्वीर पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।

मौके पर जुल्फी शम्स, अरशद,अनंत प्रकाश, प्रिंस, नीरज वर्मा एवं उपस्थित थेआज के मैच में भारतीय पुलिस सेवा के वरिष्ठ पदाधिकारी आलोक राज भी उपस्थित थे।

ऑल इंडिया एमपी वर्मा मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट का आज दूसरा मैच स्पंदन क्लब कोलकाता और वीआईपी क्लब दिल्ली के बीच खेला गया।

एमपी वर्मा क्रिकेट कमेटी की ओर से भारतीय पुलिस सेवा के वरिष्ठ पदाधिकारी और बिहार के डीजी पुलिस ट्रेनिंग आलोक राज को मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया और ईश्वर से उनके आगे और अच्छे योगदान की और बिहार क्रिकेट के लिए और बिहार पुलिस में उनके अच्छे योगदान हो इसकी कामना की गई. कल का मैच वीआईपी क्लब दिल्ली और एम पी वर्मा इलेवन बिहार के बीच खेला जाएगा

Share this content:

Khelbihar

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Recent Posts

सीतामढ़ी जिला भारोत्तोलन संघ के चुनाव संपन्न,सतीश कुमार बने सचिव।

सीतामढ़ी। जानकी स्टेडियम, डुमरा में रविवार को सीतामढ़ी जिला भारोत्तोलन संघ का 2026–2030 सत्र के…

13 hours ago

BCA ने शुरु रणजी ट्रॉफी के लिए तैयारी,खिलाड़ियों के लिए कैंप कि हुई शुरुआत।

पटना : बिहार क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से सीनियर रणजी टीम की तैयारियों को लेकर…

2 days ago

24 अगस्त से इंडिपेंडेंस कप अंडर-13 क्रिकेट टूर्नामेंट का होगा आगाज

पटना। शहर के उभरते क्रिकेट खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का बड़ा मंच मिलने जा…

3 days ago

49 रुपये में छात्राएं देखेंगी यूपी टी-20 का रोमांचक मैच

कानपुर 21 अगस्त: ग्रीनपार्क स्टेडियम एक बार फिर क्रिकेट के रोमांच से सराबोर होने जा…

3 days ago

माननीय सर्वोच्च न्यायालय के आदेश का अक्षरशः पालन सुनिश्चित किया जाएगा: ज्ञानेश्वर गौतम (गवर्निंग काउंसिल के संयोजक, BCA)

पटना: बिहार क्रिकेट संघ (बीसीए) माननीय सर्वोच्च न्यायालय के आदेश का अक्षरशः पालन सुनिश्चित करेगा।…

3 days ago

अररिया के अमन राज का BCA के 57 खिलाड़ियों की शॉर्टलिस्ट में चयन ,

अररिया:  जिला क्रिकेट संघ के प्रतिभावान क्रिकेटर अमन राज को बड़ी उपलब्धि हासिल हुई है।…

6 days ago