कराटे

विपल सुभाषी बने शंभू शाह स्मृति बिहार राज्य रैपिड एवं ब्लिट्ज शतरंज प्रतियोगिता के चैंपियन।

पटना 06 मार्च: अखिल बिहार शतरंज संघ के तत्वाधान में पटना के साइंस कॉलेज चल रही दो दिवसीय शंभू शाह स्मृति  राज्य रैपिड एवं ब्लिट्ज शतरंज प्रतियोगिता के दोनों वर्गों में पटना के विपल सुभाषी चैंपियन बने।

आज सम्पन्न हुई इस प्रतियोगिता के रैपिड वर्ग में पटना के विपल सुभाषी ने आठ में सात अंक बना कर अपने सभी निकटतम प्रतिद्वंदियों को आधे अंक से पीछे छोड़ते हुए बिहार राज्य रैपिड शतरंज का ख़िताब जीत लिया।

6.5 अंको के साथ संयुक्त रूप से दूसरे स्थान पर रहे खिलाड़ियों का निर्णय प्रतियोगिता के मुख्य निर्णायक नन्दकिशोर ने टाई ब्रेक के आधार पर किया। टाई ब्रेक के आधार पर पूर्णिया के कुमार गौरव को उप विजेता घोषित किया गया जबकि मुजफ्फरपुर के मनीष कुमार तीसरे स्थान पर रहें।
वही सात चक्रों में सात अंक अर्जित राज्य ब्लिट्ज प्रतियोगिता का खिताब भी विपल सुभाषी ने जीत लिया।

उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंदियों से एक अंक अधिक अर्जित कर शत प्रतिशत अंको के साथ खिताब अपने नाम कर लिया। टाई ब्रेक अंको के आधार पर तीन खिलाड़ियों के बीच हुए निर्णय में उपविजेता का खिताब पटना के विवेक शर्मा को जबकि तीसरा स्थान सारण के मोहित कुमार सोनी को मिला।

प्रतियोगिता के समापन समारोह में मुख्य अतिथि बिहार राज्य वित्तीय निगम के अध्यक्ष-सह-प्रबंध निदेशक एवं बिहार राज्य औद्योगिक विकास निगम तथा बिहार राज्य साख एवं विनियोग निगम लि के प्रबंध निदेशक दिलीप कुमार  ने विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया।  

इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित अखिल बिहार शतरंज संघ के अध्यक्ष दिलजीत खन्ना , वरीय उपाध्यक्ष राजेन्द्र सिंह,कोषाध्यक्ष मनीष कुमार,पटना जिला शतरंज संघ एडहॉक कमेटी के कन्वेनर सह आयोजन समिति के अध्यक्ष अजित कुमार सिंह ,  प्रोफेसर अंशुमान सिंह एवं शम्भू साह चेस क्लब के अध्यक्ष विनायक कुमार  ने भी विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया।

पुरस्कार वितरण समारोह का संचालन प्रतियोगिता के मुख्य निर्णायक नन्दकिशोर ने किया ।

दोनों वर्गों में शीर्ष दस स्थानों पर रहे खिलाड़ियों की सूची इस प्रकार है:

रैपिड शतरंज प्रतियोगिता

1. विपुल सुभाषी , पटना, 7 अंक
2. कुमार गौरव , पूर्णिया , 6.5 अंक
3. मनीष कुमार , मुजफ्फरपुर, 6.5 अंक
4. राहुल कुमार , पटना, 6.5 अंक
5. मृत्युंजय कुमार , भागलपुर, 6.5 अंक
6. सुधीर कुमार सिन्हा , पटना, 6 अंक
7. शुभम कुमार,भागलपुर ,6 अंक
8. कुणाल, पटना, 6 अंक
9 किशन कुमार, बेगूसराय, 6 अंक
10 प्रवीण कुमार, पटना , 6 अंक

ब्लिट्ज शतरंज प्रतियोगिता

1. विपुल सुभाषी , पटना, 7 अंक
2. विवेक शर्मा , पटना , 6 अंक
3.मोहित कुमार सोनी, छपरा, 6 अंक
4.शुभम कुमार,भागलपुर ,6 अंक
5.रोहन कुमार, ,किशनगंज,5.5 अंक
6.हिमांशु हर्ष, पटना, 5 अंक
7.सुधीर कुमार सिन्हा , पटना, 5 अंक
8.किशन कुमार, बेगूसराय, 5 अंक
9. कुमार गौरव , पूर्णिया , 5 अंक
10 प्रवीण कुमार, पटना , 5 अंक

Share this content:

Khelbihar

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Recent Posts

सीतामढ़ी जिला भारोत्तोलन संघ के चुनाव संपन्न,सतीश कुमार बने सचिव।

सीतामढ़ी। जानकी स्टेडियम, डुमरा में रविवार को सीतामढ़ी जिला भारोत्तोलन संघ का 2026–2030 सत्र के…

11 hours ago

BCA ने शुरु रणजी ट्रॉफी के लिए तैयारी,खिलाड़ियों के लिए कैंप कि हुई शुरुआत।

पटना : बिहार क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से सीनियर रणजी टीम की तैयारियों को लेकर…

2 days ago

24 अगस्त से इंडिपेंडेंस कप अंडर-13 क्रिकेट टूर्नामेंट का होगा आगाज

पटना। शहर के उभरते क्रिकेट खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का बड़ा मंच मिलने जा…

3 days ago

49 रुपये में छात्राएं देखेंगी यूपी टी-20 का रोमांचक मैच

कानपुर 21 अगस्त: ग्रीनपार्क स्टेडियम एक बार फिर क्रिकेट के रोमांच से सराबोर होने जा…

3 days ago

माननीय सर्वोच्च न्यायालय के आदेश का अक्षरशः पालन सुनिश्चित किया जाएगा: ज्ञानेश्वर गौतम (गवर्निंग काउंसिल के संयोजक, BCA)

पटना: बिहार क्रिकेट संघ (बीसीए) माननीय सर्वोच्च न्यायालय के आदेश का अक्षरशः पालन सुनिश्चित करेगा।…

3 days ago

अररिया के अमन राज का BCA के 57 खिलाड़ियों की शॉर्टलिस्ट में चयन ,

अररिया:  जिला क्रिकेट संघ के प्रतिभावान क्रिकेटर अमन राज को बड़ी उपलब्धि हासिल हुई है।…

6 days ago