Loading Now
×

महिला अंडर-19 वनडे ट्रॉफी :आंध्र को हराकर सेमीफाइनल में पहुंची झारखंड टीम

रांची : वूमेन’एस अंडर 19 वन डे ट्रॉफी के एलीट ग्रुप के तीसरे क्वार्टर फाइनल में आज झारखंड ने आंध्र को चार विकेट से हराकर सेमी फाइनल में अपनी जगह बना ली है। पहले बल्लेबाजी करते हुए आंध्र की टीम ने निर्धारित 50 ओवर में 6 विकेट खोकर 262 रन बनाएं। टीम के लिए दीक्षा ने 83 रन वहीं सेतु साइ वी ने 66 रन की पारी खेली। झारखंड के लिए नेहा और भूमिका को दो-दो विकेट प्राप्त हुए।

IMG-20260501-WA0009 महिला अंडर-19 वनडे ट्रॉफी :आंध्र को हराकर सेमीफाइनल में पहुंची झारखंड टीम

रनों का पीछा करने उतरी झारखंड की टीम ने कप्तान प्रियंका लूथरा के शानदार नाबाद शतक 104 रन गुर्लीन कौर 47 कुमारी पलक 43 के दम पर 46.4 ओवरों में 6 विकेट खोकर 263 रन बनाकर लक्ष्य हासिल कर लिया। आंध्र के लिए स दीप्ति ने तीन और ऋषिका को दो विकेट प्राप्त हुए।झारखंड का सेमीफाइनल का मुकाबला महाराष्ट्र के खिलाफ 30 दिसंबर को पुणे में खेला जाएगा।

IMG-20260324-WA0012 महिला अंडर-19 वनडे ट्रॉफी :आंध्र को हराकर सेमीफाइनल में पहुंची झारखंड टीम

Share this content:

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Post Comment

🔒 Security Check
2 + 8 = ?