Loading Now
×

बीसीसीआई के 39वें अध्यक्ष बने सौरव गांगुली,बधाई

Khelbihar.com

Mumbai:पूर्व भारतीय कप्तान सौरव गांगुली ने आजमुंबई में भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के नए अध्यक्ष का पद संभाला। वे बीसीसीआई के 39वें अध्यक्ष हैं। इसी के साथ 33 महीने पहले सुप्रीम कोर्ट द्वारा गठित प्रशासकों की समिति (सीओए) भी भंग हो गई। गांगुली निर्विरोध चुने गए हैं। वे जुलाई 2020 तक इस पद पर बने रहेंगे।

सीओए के पूर्व प्रमुख विनोद राय ने कहा कि गांगुली के अध्यक्ष बनने से वे संतुष्ट हैं। उन्होंने कहा, ‘‘हमारा काम संविधान को लागू करना था। हमने संविधान के अनुसार ही बीसीसीआई के चुनाव करवाए। हमें सुप्रीम कोर्ट के जो आदेश मिले थे, हम उनका ही पालन कर रहे थे।’’

EHilvP_VAAAzWSW?format=jpg&name=360x360 बीसीसीआई के 39वें अध्यक्ष बने सौरव गांगुली,बधाई
EHilwfnUwAEc2K0?format=jpg&name=360x360 बीसीसीआई के 39वें अध्यक्ष बने सौरव गांगुली,बधाई
EHilxJRUUAAL6Xg?format=jpg&name=360x360 बीसीसीआई के 39वें अध्यक्ष बने सौरव गांगुली,बधाई

महिम उपाध्यक्ष और जयेश संयुक्त सचिव बने

गृह मंत्री अमित शाह के बेटे जय ने सचिव और वित्त राज्यमंत्री अनुराग ठाकुर के भाई अरुण धूमल कोषाध्यक्ष का पद संभाला। इनके अलावा उत्तराखंड केमहिमवर्मा उपाध्यक्ष और केरल के जयेश जॉर्ज संयुक्त सचिव बने। गांगुली ने 15 अक्टूबर के ट्विटर पर जय शाह, अनुरागऔर अरुण के साथ एक फोटो शेयर की थी।

Share this content:

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Post Comment

🔒 Security Check
11 + 1 = ?