राहुल द्रविड़ को इंडिया-ए और अंडर-19 टीमों के कोच पद से हटाया गया,देखे क्यो?

Khelbihar.com

नई दिल्ली. पूर्व भारतीय कप्तान राहुल द्रविड़ से इंडिया-ए और अंडर-19 टीमों के कोच की जिम्मेदारी वापस ले ली गई है। उन्हें नेशनल क्रिकेट अकादमी (एनसीए) का हेड नियुक्त किया गया है। सौराष्ट्र के पूर्व कप्तान सितांशु कोटक को इंडिया-ए और पूर्व भारतीय गेंदबाज पारस महाम्ब्रे को अंडर-19 टीमों का कोच अप्वाइंट किया गया है।

द्रविड़ एनसीए के साथ ही इंडिया-ए और अंडर-19 के लिए रोडमैप भी तैयार करेंगे। इसके अलावा द्रविड़ मौजूदा कोचिंग मॉड्यूल को भी अपग्रेड करने पर काम करेंगे। बीसीसीआई ने न्यूज एजेंसी को बताया कि इसका आधिकारिक ऐलान नहीं किया गया है, क्योंकि यह आंतरिक बदलाव है।

एनसीए में द्रविड़ की नियुक्ति का फायदा पूर्व भारतीय क्रिकेटर पारस म्हाम्ब्रे को भी हुआ और उन्हें अंडर-19 टीम का हेड कोच बना दिया गया। दो टेस्ट और तीन वनडे मैचों का अनुभव रखने वाले पूर्व तेज गेंदबाज, पिछले तीन सालों से इंडिया-ए और अंडर-19 टीम के साथ गेंदबाजी कोच के रूप में द्रविड़ के साथ काम कर रहे थे।

म्हाम्ब्रे को नई जिम्मेदारी मिलने के बाद मुंबई टीम के पूर्व ऑफ-स्पिनर रमेश पोवार को इंडिया-ए टीम में गेंदबाजी कोच बनाया गया है। इससे पहले वे भारतीय महिला क्रिकेट टीम के मुख्य कोच भी रह चुके हैं।

लेकिन महिला टी20 वर्ल्ड कप के दौरान मिताली राज के साथ हुए विवाद के बाद उन्हें पद छोड़ना पड़ा था। उधर इंडिया-ए टीम के लिए टी. दिलीप को फील्डिंग कोच बनाया गया था। उन्हें सीनियर टीम में फील्डिंग कोच की जॉब के लिए भी शॉर्ट लिस्ट किया गया है।

Share this content:

Khelbihar

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Recent Posts

बिहार के युवा क्रिकेटरों के लिए सुनहरा मौका” STCL” का रजिस्ट्रेशन व ट्रायल फ्री, देखें

पटना : बिहार के प्रतिभाशाली क्रिकेटरों को नई पहचान देने आ रहा है सैल्यूट तिरंगा…

6 hours ago

सीतामढ़ी जिला भारोत्तोलन संघ के चुनाव संपन्न,सतीश कुमार बने सचिव।

सीतामढ़ी। जानकी स्टेडियम, डुमरा में रविवार को सीतामढ़ी जिला भारोत्तोलन संघ का 2026–2030 सत्र के…

1 day ago

BCA ने शुरु रणजी ट्रॉफी के लिए तैयारी,खिलाड़ियों के लिए कैंप कि हुई शुरुआत।

पटना : बिहार क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से सीनियर रणजी टीम की तैयारियों को लेकर…

3 days ago

24 अगस्त से इंडिपेंडेंस कप अंडर-13 क्रिकेट टूर्नामेंट का होगा आगाज

पटना। शहर के उभरते क्रिकेट खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का बड़ा मंच मिलने जा…

3 days ago

49 रुपये में छात्राएं देखेंगी यूपी टी-20 का रोमांचक मैच

कानपुर 21 अगस्त: ग्रीनपार्क स्टेडियम एक बार फिर क्रिकेट के रोमांच से सराबोर होने जा…

4 days ago

माननीय सर्वोच्च न्यायालय के आदेश का अक्षरशः पालन सुनिश्चित किया जाएगा: ज्ञानेश्वर गौतम (गवर्निंग काउंसिल के संयोजक, BCA)

पटना: बिहार क्रिकेट संघ (बीसीए) माननीय सर्वोच्च न्यायालय के आदेश का अक्षरशः पालन सुनिश्चित करेगा।…

4 days ago