Loading Now
×

अंडर-19 टूर्नामेंट:- सिवान ने गोपालगंज पर 10 विकेट से जीत हासिल की।

Khelbihar.Com।सीवान।।

बिहार क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में सीवान जिला में अंडर – 19 क्रिकेट टूर्नामेंट के वेस्ट जोन के पूल B के मैच में सीवान ने गोपालगंज को 10 विकेट से हरया।।

टॉस जीत कर गोपालगंज ने पहले बल्लेबाजी करते हुए पूरी टीम महज 97 रनों पर ही सिमट गई जिसमे सबसे ज्यादा रन आर्यन ने 42 रनों के बनाये। सीवान के ओर से गेंदबाजी में इरशाद ने 4 , आरिफ ने 2 विकेट प्राप्त किये । 98 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी सीवान की टीम ने बिना कोई विकेट गिराए गैच को 10 विकेट से जीत लिया । सीवान की ओर से विशाल सिंह ने नाबाद 54 और फुरकान ने नाबाद 29 रन बनाये । मैन ऑफ द मैच इरशाद अली को घोषित किया गया । मैच के अंपायर बीसीए पैनल तरविंदर सिंह और सन्नी वर्मा थे । स्कोरर समीर जी थे ।

Share News:

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Post Comment