Loading Now
×

टैलेंट क्रिकेट लीग अंडर-16 का सिवान में परिक्षिण शुरू,देखे न्यूज़


Khelbihar.com।पटना।।

इस माह के अंत में शुरू होने वाली टैलेंट क्रिकेट लीग फॉर अंडर-16 प्रतियोगिता के लिए चयनित क्रिकेटरों का प्रशिक्षण शिविर शनिवार को शुरू हुआ।

आयोजन अध्यक्ष धीरज कुमार में बताया कि सिवान ज़ोन के चयनित सभी खिलाड़ियो का परिक्षिण डीएवी कॉलेज स्थित पप्पू क्रिकेट एकेडमी में आज से शुरू हो गयी है।।

परिक्षिण शिविर पूर्व सीनियर खिलाडी रिज़वान अहमद ,पप्पू, जॉनी,देवेंद्र और रवि के उपस्थित में शुरू हुई जिसमें रिज़वान अहमद ने चयनित खिलाडिय़ों के तकनीक को राष्ट्रीय स्तर का बताया उन्होंने बताया कि इनमें कुछ बच्चे सीनियर टीम में जगह बनाने का माद्दा रखते हैं। सभी प्रशिक्षुआों आज फिटनेश की जानकारी और फिटनेश के बारे में बताया।।

आयोजन अध्यक्ष धीरज कुमार ने कहा कि हमारा उद्देश्य टैलेंट क्रिकेट लीग के माध्यम से प्रतिभाओं को तलाश कर उन्हें राष्ट्रीय मंच प्रदान करना है।

Share News:

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Post Comment