Loading Now
×

बिहार सीनियर और यूथ महिला व पुरुष बॉक्सिंग 26 मई से,तैयारी में खिलाड़ियो ने बहाया पसीना।।

Khelbihar.com

पटना.।। 12 वीं बिहार राज्य सीनियर और यूथ महिला व पुरुष बॉक्सिंग प्रतियोगिता के लिए पटना के मुक्केबाज पाटलिपुत्र खेल परिसर में मेहनत जोरो सोर से चल रही है और जमकर पसीना बहाया जा रहा है इस गर्मी में भी खिलाड़ी अपने मेहनत और लगन से प्रैक्टिस कर रहे है ।

आपको बता दे इस प्रतियोगिता में अच्छा प्रदर्शन करने के मकसद और बिहार टीम में जगह बनाने को लेकर खिलाड़ी दिन रात एक किये हुए है।।

इस प्रतियोगिता का आयोजन 26 से 28 मई तक पाटलिपुत्र खेल परिसर पटना में होना है राज्य बॉक्सिंग संघ के सचिव राजीव कुमार ने कहा कि राज्यस्तरीय बॉक्सिंग प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन करनेवाले मुक्केबाजों का चयन बिहार टीम के लिए किया जायेगा जो सीनियर और यूथ नेशनल में बिहार टीम का प्रतिनिधित्व करेंगे।

Share News:

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Post Comment