राज्य स्तरीय बालक बालिका कबडी चैम्पियनशिप में बालिका वर्ग पटना तथा बालक वर्ग में बेगूसराय विजय।।
Khelbihar.com
बाढ़।। सदभावना खेल कूद अकादमी और किङा भारती के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित राज्य स्तरीय बालक बालिका कबडी चैम्पियनशिप दीनदयाल सिंह टोला गाँव में आयोजित किया गया।।
बालिका वर्ग में मंगलवार को पटना की टीम ने सुरुचि और कोमल के बेहतरीन खेल की मदद से बेगुसराय की टीम को 26-15 के अंतर से पराजित कर कर चैम्पियनशिप पर कब्जा जमा लिया।तथा बालक वर्ग के एक मैच में बेगुसराय ने नालंदा की टीम को पराजित कर प्रतियोगिता आगाज किया।
इस प्रतियोगिता के फाइनल मैच में भाजपा के बाढ़ जिला उपाध्यक्ष राजेश कुमार सिंह राजू,मुखिया मुन्ना सिंह,संतोष कुमार सिंह,राणा उदय सिंह मुन्ना,धीरज सिंह चौहान,विनय सिंह,माधव प्रसाद सिंह सहित सैकड़ों खेल प्रेमी उपस्थित रहे।
Share News:
Post Comment