Loading Now
×

जहानाबाद बी-डिवीजन लीग में मैच ड्रॉ अंक बटे,ख़ालिद की हैट्रिक।

Khelbihar.com

जहानाबाद।। मखदुमपुर के गांधी मैदान में चल रहे जिलास्तरीय बी डिवीज़न क्रिकेट लीग के एक अहम मुकाबला अब्दुल कलाम बनाम और अनिल मेमोरियल टीम के बीच खेला गया जो काफी रोमांचक रहा और ड्रा होकर रह गया।दोनों अंपायरों ने दो-दो पॉइंट दोनों टीमों में बांट दिया।

सुबह टॉस अनिल मेमोरियल के कप्तान ने जीता और पहले बल्लेबाजी करते हुए 30 ओवरों में 9 विकेट के नुकसान पर 182 रन बनाए,जिसमे शागिर ने 46 मोनू ने 45 अभिनव ने 21 और शाहनवाज ने 13 रनों का योगदान दिया।अब्दुल कलाम टीम की ओर से ख़ालिद ने शानदार गेंदबाजी करते हुए हैट्रिक सहित 4 विकेट लिए,वहीं अभिजीत,फैज़ान,मंजीत ने एक-एक विकेट लिए।

निर्धारित 30 ओवरों में लक्ष्य का पीछा करने उतरी अब्दुल कलाम की टीम ने भी शानदार बल्लेबाजी करते हुए 30 ओवर में 6 विकेट पर 182 रन बनाए जिसमे इंतिशाम ने 32 रवि गुप्ता ने 30 और अभय ने 26 रनों का योगदान दिया।अनिल मेमोरियल के तरफ से गेंदबाजी मेंअनुराग ने 3 आदर्श ने 2 और मोनू ने 1 विकेट लिए।

इस तरह से यह मैच ड्रा रह गया।इस मैच में शानदार गेंदबाजी के लिए हैट्रिक सहित 4 विकेट झटकने वाले अब्दुल कलाम टीम के तेज़ गेंदबाज ख़ालिद को मैन ऑफ द मैच देकर सम्मानित किया गया।उक्त अवसर पर डीके पाल,मनोज खाटेकर,जावेद आलम इत्यादि मौजूद थे।

Share News:

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Post Comment