Loading Now
×

शोएब मलिक ने वनडे क्रिकेट से लिया संन्यास,क्लिक कर पढ़े।

Khelbihar.com

लंदन।। पाकिस्तान क्रिकेट टीम के अनुभवी खिलाड़ी शोएब मलिक ने वनडे क्रिकेट से संन्यास ले लिया है। उन्होंने विश्व कप से पहले इस बात पर मुहर लगा दी थी और शुक्रवार को बांग्लादेश के खिलाफ विश्व कप 2019 में मिली जीत और पाकिस्तानी टीम के टूर्नामेंट से बाहर हो जाने के साथ ही शोएब मलिक ने आधिकारिक तौर पर अपने संन्यास का ऐलान कर दिया।

शोएब मलिक ने आधिकारिक रूप से प्रेस कॉन्फ्रेंस में अपने संन्यास का ऐलान करने के साथ ही ये भी बताया कि अब उनका ध्यान टी20 क्रिकेट पर रहेगा। यानी आने वाले दिनों में उनके फैंस उन्हें पाकिस्तान की तरफ से टी20 क्रिकेट में नजर आएंगे और अगले साल ऑस्ट्रेलिया में होने वाले टी20 विश्व कप के लिए वो उपलब्ध रहेंगे।

बांग्लादेश के खिलाफ पाकिस्तान ने जीत दर्ज की लेकिन वे सेमीफाइनल में जगह नहीं बना सके। मैच के बाद पाकिस्तानी खिलाड़ियों ने अपने इस सीनियर खिलाड़ी को गार्ड ऑफ हॉनर दिया और शोएब ने भी खिलाड़ियों व दर्शकों का अभिवादन स्वीकार किया.।।

Share News:

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Post Comment