जीत का ऐसा जश्न कौन मनाता है भाई?बीच मैदान पर दो क्रिकेटर बाइक से गिरे
Khelbihar.com
Patna.श्रीलंकाई बल्लेबाज कुसल मेंडिस बीच मैदान पर शर्मनाक अंदाज में बाइक से गिर गए। उनकी बाइक मैदान पर फिसल गई। श्रीलंकाई खिलाड़ी बांग्लादेश को 3-0 से सीरीज में मात देने के बाद जीत का जश्न मनाने के लिए आर प्रेमदासा स्टेडियम में बाइक से घूम रहे थे।
बता दें कि दाएं हाथ के बल्लेबाज ने बेहतरीन अर्धशतक जमाया था, जिसकी मदद से श्रीलंका ने बांग्लादेश को 122 रन के विशाल अंतर से मात दी और तीन मैचों की सीरीज में उसका 3-0 से क्लीन स्वीप किया। मैच के बाद मेंडिस बाइक से मैदान पर घूम रहे थे। अचानक ही उनकी बाइक फिसल गई और वह भी बाइक के साथ-साथ गिर गए।
देखे वीडियो:-
दरअसल, मेंडिस इसलिए बाइक दौड़ा रहे थे क्योंकि विजेता टीम को मैच जीतने पर बाइक मिली थी। मेंडिस ने अपने पीछे एक दोस्त को भी बैठा रखा था। गाड़ी मोड़ते समय उनका संतुलन बिगड़ा और वह बाइक के साथ फिसल गए। मैदान पर मौजूदा गार्ड और स्टाफ ने बल्लेबाज की मदद की। श्रीलंकाई बल्लेबाज बाद में उठे और मैदान से अपनी गाड़ी उठाई।
श्रीलंका का विश्व कप में प्रदर्शन दमदार नहीं था। वह फिलहाल बदलाव के दौर से गुजर रही है। दिग्गज तेज गेंदबाज लसिथ मलिंगा ने हाल ही में 50 ओवर प्रारूप से संन्यास लिया और बांग्लादेश के खिलाफ पहला वनडे उनके करियर का आखिरी मैच था। विश्व कप में लचर प्रदर्शन के बाद श्रीलंका की टीम घरेलू सीरीज में अच्छे रंग में नजर आई और उसने तीनों मैचों में शानदार प्रदर्शन किया।
Share News:


Post Comment