Loading Now
×

थाईलैंड ओपन बैडमिंटन में रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी सेमीफाइनल में,

Khelbihar.com

थाईलैंड.।।सत्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी की भारतीय पुरूष युगल जोड़ी ने थाईलैंड ओपन के सेमीफाइनल में जगह बना लिया है। रंकीरेड्डी और चिराग ने क्वार्टर फाइनल में कोरिया के चोई सोलग्यू और सियो सेयूंग जाए को शिकस्त देकर सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की की।

गैर वरीय भारतीय जोड़ी ने शुक्रवार को यहां एक घंटे तक चले मुकाबले को 21-17, 17-21, 21-19 से अपने नाम किया। कोरियाई जोड़ी के खिलाफ रंकीरेड्डी और शेट्टी की यह पहली जीत है। 

विश्व रैंकिंग में 16वें स्थान पर काबिज इस भारतीय जोड़ी को फाइनल में पहुंचने के लिए एक अन्य कोरियाई जोड़ी की चुनौती से पार पाना होगा। रंकीरेड्डी और शेट्टी का शनिवार को मुकाबला सुंग ह्यून और शिन बेक शेओल की जोड़ी से होगा। 

Share News:

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Post Comment