Loading Now
×

बिहार राज्य अंतर विद्यालय शतरंज प्रतियोगिता 8 नवम्बर से।

Khelbihar.Com

Patna:आगामी 8 नवम्बर से पाटलिपुत्रा शतरंज अकादमी के तत्वावधान में बिहार राज्य अंतर विद्यालय शतरंज प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा।इस प्रतियोगिता का आयोजन डॉ डी वाई पाटिल पुष्पलता पाटिल इंटरनेशनल स्कूल ,जगनपुरा, पटना में किया जाएगा।

इस दो दिवसीय शतरंज प्रतियोगिता मे अंडर 7 ,9,11,13,15 एवं 17 आयु वर्ग के बालक एवं बालिका वर्ग के लिए मुकाबले होंगे। सभी वर्गों के विजेता खिलाड़ी औरंगाबाद, महाराष्ट्र में होनेवाली राष्ट्रीय विद्यालय शतरंज प्रतियोगिता में राज्य का प्रतिनिधित्व करेंगे। प्रविष्टियों के लिए प्रतियोगिता के निदेशक कुमार मिलन झा अथवा राज्य या जिला शतरंज संघ के पदाधिकारियों से सम्पर्क किया जा सकता है।

Share News:

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Post Comment