प्रदर्शनी क्रिकेट:-कुमार आदित्य के शतक और अविनाश के पंच से सम्पटचक सीए विजयी।
Khelbihar.com
Patna: मार्टिनियर क्रिकेट मैदान में खेले गया एक प्रदर्शनी क्रिकेट मैच में सम्पटचक क्रिकेट एकेडमी ने एम.एस धोनी क्रिकेट एकेडमी को 50रनों से हराया।
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए सम्पटचक की टीम ने कुमार आदित्य के शतक 100रन,वेदांत के अर्दश्तक 63 रन और शिवराज के 35 रनों से 35 ओवर में 263 रन 6 विकेट खो कर बनाया।गेंदबाजी में अनिकेत कुमार 2,जैन काज़मी और रवि कुमार को 1-1 विकेट मिला।

एम.एस धोनी क्रिकेट एकेडमी की टीम 264रनों के जबाब में 31.2 ओवर में 213 रन बनाकर सिमट गई ।बलजीत बिहारी 41रन,जैन काज़मी 49 रन बनाए।गेंदबाजी में अविनाश ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 24 रन देकर 5 विकेट,वेदांत 3 और अनूप मिश्रा को 1विकेट मिला।
Share News:



Post Comment