Loading Now
×

प्रदर्शनी क्रिकेट में फ्रेंड्स क्रिकेट एकेडमी 58 रनों से जीता।

कटिहार 07 अक्टूबर: आज डीएस कॉलेज ग्राउंड कटिहार में एक प्रदर्शनी क्रिकेट मैच में फ्रेंड्स क्रिकेट एकेडमी और नौगछिया भागलपुर के बीच खेला गया।

फ्रेंड्स क्रिकेट एकेडमी के कप्तान ने टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करते हुए 29.3 ओवर में सभी विकेट खोकर 196 रनो का लक्ष्य नौगछिया के सामने रखा।जिसमे प्रभात कुमार 44 रन, हजरत अली 40 रन बनाये।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी नौगछिया की टीम 25.3 ओवर में सभी विकेट खोकर 138 रन बनाकर ढेर हो गई। नौगछिया के लिए कौशल राज 62 रन,अनुराग 19 रन की पारी खेली।

फ्रेंड्स क्रिकेट एकेडमी गेंदबाजी आयुष राज 3 ओवर में 19 रन देकर 3 विकेट,राज आर्यन 6 ओवर में 25 रन देकर 2 विकेट तथा मिन्हाज 4 ओवर में 11 रन देकर 2 विकेट झटके।।

Share News:

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Post Comment