Loading Now
×

आईपीएल ऑक्शन में ईशान किशन के लिए मुंबई इंडियंस ने लगाया चौकाने वाला बोली,15.25 करोड़ में ख़रीदा

बेंगलूर 12 फरवरी: आज आईपीएल 2022 के लिए खिलाडी की बोली लगाई गई जिसमे मुंबई इंडियंस ने बिहार के ईशान किशन को वापस अपने टीम में लाने के लिए चौकाने वाला बोली लगाते हुए अपने टीम में एक बार फिर से शामिल कर लिया है।

आईपीएल  2 करोड़ रूपये बेस प्राइस वाले इशान किशन के लिए बड़ी बोली लगी। मुंबई इंडियंस और पंजाब किंग्स की तरफ से बिड वॉर देखने को मिली। मुंबई ने अपने पुराने खिलाड़ी को वापस लाने का पूरा प्रयास किया और आक्रामक बिड लगाई।

बाद में मुंबई और गुजरात  के बीच बिड वॉर चला। इस बीच हैदराबाद  की टीम भी बीच में कूद पड़ी और एक बार फिर से लम्बी बिड चली। इस बीच मुंबई इंडियंस ने इशान किशन को 15 करोड़ 25 लाख रूपये की राशि में खरीद लिया। आज के नीलामी में सबसे महंगे बीके ईशान किशन इससे पहले श्रेयश ईयर को 12 करोड़ 25 लाख में केकेआर ने अपने टीम में शामिल किया।

Share News:

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Post Comment