Loading Now
×

किशनगंज जिला ए डिवीज़न क्रिकेट लीग में डूमरिया वारियर्स 27 रनों से विजयी।

किशनगंज 12 फरवरी: किशनगंज जिला क्रिकेट संघ द्वारा आयोजित जिला लीग 2021-22 ए डिविजन का आज दसवां मुकाबला आर्यन क्रिकेट क्लब बनाम डुमरिया वारियर्स के बीच 25-25 ओवरों का खेला गया जिसमें डुमरिया वारियर्स ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया।

और पहले बल्लेबाजी करते हुए 23. 3 ओवर में सभी विकेट खोकर 172 रन बनाए जिसमें सुविर राय ने सर्वाधिक 35 रन एवं दीपक कुमार ने 22 रनों का योगदान दिया वहीं आर्यन क्रिकेट क्लब की ओर से गेंदबाजी करते हुए विनोद कुमार साह ने तीन विकेट एवं अमर कुमार ने दो विकेट हासिल किए.

173 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी आर्यन क्रिकेट क्लब ने 25 ओवर में 7 विकेट खोकर 145 रन ही बना सकी जिसमें विनय देव ने 38 रन एवं हेमंत कुमार ने 18 रनों का योगदान दिया का वहीं डुमरिया वारियर्स की ओर से गेंदबाजी करते हुए संदीप कुमार ने चार विकेट एवं शब्बीर आलम ने दो विकेट हासिल किए शानदार गेंदबाजी 4 विकेट लेने वाले संदीप कुमार को मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया.

मैन ऑफ द मैच संदीप कुमार को वार्ड नंबर 30 के वार्ड पार्षद प्रतिनिधि राजा सिंह ने मेडल पहनाकर सम्मानित किया आज के अंपायर थे तारकेश्वर पोद्दार एवं विक्रम श्रीवास्तव। स्कोरिंग माशूक आलम ने की।संयोजक वीर रंजन।

Share News:

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Post Comment