Loading Now
×

वैशाली जिला बी डिवीजन क्रिकेट लीग में आदर्श का अर्धशतक,भास्कर फाउंडेशन विजयी

वैशाली 16 फरवरी: वैशाली जिला क्रिकेट संघ के तत्वधान में चल रहे रूबन कप वैशाली जिला बी डिवीजन क्रिकेट लीग का आज का मैच भास्कर फाउंडेशन और सराय क्रिकेट क्लब के बीच खेला गया |

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भास्कर फाउंडेशन के शुरुआत झटके के बाद आदर्श 52 रन अमन 27 रन ने पारी को संभाला इन दोनों बल्लेबाज को आउट होने के बाद सनी कुमार ने 36 रन के बदौलत निर्धारित 30 ओवर में 177/8 का स्कोर खड़ा किया l सराय क्रिकेट क्लब के तरफ से प्रांगण 3 विकेट, रंजन 1 विकेट चंदन 1 विकेट झटके ।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी सराय क्रिकेट क्लब ताश के पत्तों की तरह बिखर गई| सिर्फ सत्यम 25 रन और आशीष 17 रन नाबाद यह दहाई का आंकड़ा पार कर पाए पूरी 17 ओवर में 72 रन बनाकर ऑल आउट हो गई l भास्कर फाउंडेशन के तरफ से अमन तीन विकेट, साहित्य 3 विकेट सनोज 2 विकेट आदर्श 1 विकेट लिए l भास्कर फाउंडेशन के आदर्श को मैन ऑफ द मैच से नवाजा गया l

Share News:

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Post Comment